इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने की आत्महत्या:एग्जाम में ChatGPT इस्तेमाल करता पकड़ा गया था; 2026 में कॉलेज में सुसाइड का तीसरा मामला; कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

On: September 19, 2026 1:48 AM
Follow Us:

IIT बॉम्बे के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने शुक्रवार शाम आत्महत्या कर ली। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ता था। इससे पहले, वह दिन में एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के मुताबिक, उसने क्वेश्चन पेपर ChatGPT पर अपलोड किया था। IIT बॉम्बे का दावा है कि इस मामले में छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। घटना के बाद वह अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया था, जहां बाद में शाम को वह मृत मिला। 2026 में ये IIT बॉम्बे के कैम्पस में सुसाइड का तीसरा मामला है। IIT बॉम्बे के बाहर प्रदर्शन की तस्वीरें… 2026 में सुसाइड के 3 मामले फरवरी 2026: हॉस्टल 4 में सेकेंड ईयर के एक छात्र ने सुसाइड किया। जुलाई 2026: नया सेमेस्टर शुरू होते ही हॉस्टल 4 में 20 वर्षीय बी.टेक सेकेंड ईयर छात्र ने जान दे दी। 18 सितंबर 2026: पवई कैंपस में परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र से बात कर समझाया गया था IIT बॉम्बे के अनुसार, प्रशिक्षक और विभागाध्यक्ष ने छात्र से इस मामले पर बात की थी। दोनों ने उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना से उसके अकादमिक करियर पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया। बाद में शाम को वह कमरे में मृत मिला। IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया। संस्थान ने कहा कि वह छात्र के दोस्तों, सहपाठियों, फैकल्टी सदस्यों और घटना से प्रभावित अन्य लोगों को मदद दे रहा है। संस्थान ने कहा, “मौत से जुड़ी परिस्थितियों की उचित अधिकारी जांच कर रहे हैं।” IIT बॉम्बे में स्टूडेंट वेलनेस सेंटर मौजूद IIT बॉम्बे में छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए स्टूडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) मौजूद है। यहां छात्र पर्सनल काउंसलिंग और तनाव से निपटने में मदद ले सकते हैं। इसके लिए wellness@iitb.ac.in पर ईमेल या 022-2576-9070 पर फोन करके समय लिया जा सकता है। अगर कोई छात्र बात-बात पर चिड़चिड़ा हो रहा है, पढ़ाई छोड़ रहा है, खुद को कमरे में बंद रखता है, कम खाता-सोता है या हमेशा निराशा भरी बातें करता है, तो यह भारी मानसिक तनाव की निशानी है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… IIT दिल्ली स्टूडेंट के सुसाइड पर बवाल:कमरा न मिलने से परेशान था, प्रोजेक्ट भी रूके, छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार, गेट के बाहर प्रदर्शन बेगूसराय के ऋषिकेश कुमार ने 22 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के कैंपस में सुसाइड कर लिया। उसने IIT दिल्ली के लेक्चरर हाल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उदयनिधि स्टालिन बोले- हिंदी भाषा के विरोधी नहीं:हम इसे थोपने के खिलाफ हैं; दो-भाषा नीति से राष्ट्रीय एकता को खतरा नहीं

20वां रोजगार मेला आज, पीएम मोदी बांटेंगे जॉब लेटर:वर्चुअली संबोधित भी करेंगे; अब तक 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी

ट्रम्प ने CNN को व्हाइट हाउस से बैन किया:फेक न्यूज कवरेज का आरोप, दो अन्य मीडिया हाउस पर भी कार्रवाई; कहा- आगे भी ऐसे कदम उठाएंगे

ईरान में अमेरिकी हमला युद्ध अपराध हो सकता है:UN रिपोर्ट में गर्ल्स स्कूल पर हमले का जिक्र; पुतिन के बाद अब ट्रम्प की जवाबदेही पर सवाल

ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी:कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा

बच्चों के पासपोर्ट पर बड़ा बदलाव:15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या 18 साल की उम्र तक रहेगा वैध

Leave a Comment