इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान:एक्ट्रेस के लिए रेड कार्पेट पर पोज देने के लिए किया इंतजार, वीर पहाड़िया के गले मिले

On: October 2, 2026 9:10 AM
Follow Us:

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्टार-स्टडेड स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुई। स्क्रीनिंग में सलमान खान पहुंचे और वह फिल्म के लीड एक्टर वीर पहाड़िया के साथ नजर आए। वहीं, इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर, सारा तेंदुलकर, जरीन खान और एल्विश यादव भी आए। स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो चर्चा में आया। फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्क्रीनिंग में सलमान जब पहुंचे तो मीडिया और पैपराजी ने उन्हें रेड कार्पेट पर आकर तस्वीरें देने के लिए कहा। हालांकि, उसी समय मॉडल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। सलमान खान ने तुरंत रेड कार्पेट पर पहुंचने के बजाय इंतजार किया। वह कुछ देर पीछे खड़े रहे और साक्षी मलिक को अपने पोज पूरे करने का मौका दिया। साक्षी मलिक के पोज देने के बाद सलमान खान रेड कार्पेट पर पहुंचे और पोज दिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान के इस व्यवहार की तारीफ हो रही है। ‘प्रेम कीटाणु’ एक हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 18 मिनट है। फिल्म की कहानी रोमांस और कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के मौसम में अभी राहत:5 के बाद बदलेगा मिजाज; 6-8 अक्टूबर को बारिश के आसार, रांची में साफ रहेगा आसमान

होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय सवार थे:सभी सुरक्षित; 8 महीने में इस इलाके में 11 भारतीय नाविकों की जान गई

5 बार की फुटबॉल चैंपियन ब्राजील का भारत से मुकाबला:पहली बार इंटरनेशनल मैच में भिड़ेंगे; कोलकाता में विनिसियस जूनियर भी खेलते दिखेंगे

एशियाड- में कुराश खिलाड़ी यश कुमार का डोप टेस्ट पॉजिटिव:सैंपल में 3 प्रतिबंधित पदार्थ मिले; OCA ने किया प्रोविजनल सस्पेंड

दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे, अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म बनी

महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग

Leave a Comment