इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, खिड़की से कूदकर जान बचाई:लोगों ने बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका, सभी सुरक्षित; VIDEO

On: October 14, 2026 9:52 AM
Follow Us:

दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात करीब 10:34 बजे उधम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। आग लगते ही कुछ लोग जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़की से कूदने लगे। घटना के वीडियो के सामने आए हैं। इनमें लोग अपने बच्चों को भी पहली मंजिल से नीचे फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने पहले ही आग बुझा दी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़ी 6 तस्वीरें… दिल्ली में आग की पिछली बड़ी घटना 3 जून: होटल में लगी आग, 21 मौतें; गले लगे मिले अफ्रीकी कपल के शव दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में 3 जून की सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी और 28 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 11 विदेशी और 10 भारतीय थे। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों के नागरिक थे। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया था कि यह ग्राउंड+पांच मंजिला इमारत थी। आने-जाने के लिए सिर्फ एक सीढ़ी थी। सभी खिड़कियां सील कर दी गई थीं, जिससे अंदर फंसे लोगों के पास बचने के बहुत कम मौके थे। मरने वालों में एक अफ्रीकी कपल भी शामिल था। बचाव दल को उनके शव बाथरूम में मिले, जहां दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे। महिला टॉयलेट सीट पर बैठी थी, जबकि उसका पति पास रखी कुर्सी पर बैठा था। दोनों ने एक-दूसरे को कसकर पकड़ रखा था और महिला का सिर पति के कंधे पर टिका हुआ था। दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बिग बॉस’ में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:घटना के बाद माही विज चिल्लाईं, प्रोमो में नकुल के बाहर जाने का इशारा

धनबाद में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़:लूट के पैसे के विवाद में की थी साथी की हत्या, हथियार बरामदगी के दौरान पैर में लगी गोली

करेंट अफेयर्स 14 अक्टूबर:दिल्ली में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम, ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 का समापन

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी के बाद पता चला:दाएं फेफड़े का निचला हिस्सा निकाला गया; गांठ के लिए हुई थी सर्जरी

इंडोनेशियाई पायलट के कारण विमान इजराइल में नहीं उतरा:फ्लाइट लौटी, पायलट बदलने पर मंजूरी मिली; फ्लाईदुबई हमले के बाद दुश्मन देशों के क्रू पर रोक

टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर की चेतावनी:न्यूजीलैंड की ठंड और हवा से फील्डिंग कठिन होगी, 22 अक्टूबर से सीरीज

Leave a Comment