इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में इलाज जारी

On: October 15, 2026 9:57 AM
Follow Us:

मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उनकी पीठ में खिंचाव आने और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई है। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक सीक्रेट गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अक्षय कुमार की टीम के अनुसार, मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें दर्द उठा, जिसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। वह मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए कार से उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। बुधवार सुबह उन्हें शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचना था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण वह मसूरी नहीं पहुंच पाए। फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग के लिए पहुंचे उत्तराखंड अक्षय कुमार इन दिनों साइंस-फिक्शन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। फिल्म का ब्रिटेन शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है। इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है। इससे पहले भी अक्षय कुमार मसूरी में शूटिंग कर चुके हैं। अक्षय कुमार मई 2023 में उत्तराखंड आए थे। उस दौरान उन्होंने फिल्म ‘शंकरा’ की शूटिंग के लिए रुड़की और आसपास के इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की थी। इससे पहले 18 फरवरी 2022 में वह फिल्म ‘कठपुतली’ की शूटिंग के लिए मसूरी और देहरादून आए थे। इस दौरान उन्होंने सीमाद्वार स्थित ITBP परिसर में विश्वस्तरीय वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया और जवानों के साथ सद्भावना मैच खेला। उन्होंने देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान की सराहना की। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

करेंट अफेयर्स 15 अक्टूबर:एल मुरुगन ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया, शुभमन गिल और शेफाली शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनें

PM मोदी लद्दाख में ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू करेंगे:नया एयरपोर्ट टर्मिनल, 298km रोड और देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क का उद्घाटन करेंगे

सैमसन बोले- तिलक का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था:यहीं से भारत की जीत की उम्मीद टूटी; अर्शदीप की चोट पर अपडेट भी दिया

रांची में दुर्गापूजा के पंडालों के पट खुले; देखें तस्वीरें:अल्बर्ट एक्का चौक पर द्वारका नगरी, बकरी बाजार में दक्षिण भारतीय स्थापत्य की झलक

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, खिड़की से कूदकर जान बचाई:लोगों ने बच्चों को पहली मंजिल से नीचे फेंका, सभी सुरक्षित; VIDEO

‘बिग बॉस’ में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:घटना के बाद माही विज चिल्लाईं, प्रोमो में नकुल के बाहर जाने का इशारा

Leave a Comment