ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ गर्दन में चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक टेस्ट नहीं खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, एमआरआई स्कैन में उनकी गर्दन के जोड़ में चोट की पुष्टि हुई है। गर्दन की मूवमेंट सीमित होने के कारण वह केपटाउन टेस्ट के लिए फिट नहीं थे। अब दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से उनकी वापसी की उम्मीद है। स्मिथ की जगह टीम में शामिल किए गए जॉश इंग्लिस ने तीसरे टेस्ट में नाबाद 85 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 4 विकेट पर 330 रन बना लिए थे। टीम को साउथ अफ्रीका के 329 रन के स्कोर पर 1 रन की बढ़त मिल गई थी। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन गर्दन में दर्द हुआ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि स्मिथ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन गर्दन में दर्द हुआ था। इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन कराया गया, जिसमें गर्दन के जोड़ में चोट का पता चला। बोर्ड के मुताबिक, स्मिथ का इलाज और रिहैबिलिटेशन जारी रहेगा। उन्हें दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है। इंग्लिस ने वापसी पर बनाए नाबाद 85 रन स्मिथ के बाहर होने के बाद टीम में शामिल किए गए जोश इंग्लिस ने 111 गेंदों पर नाबाद 85 रन की पारी खेली। पिछले साल एशेज सीरीज के एडिलेड टेस्ट के बाद यह उनका पहला टेस्ट मैच है। इंग्लिस ने उस समय पारी संभाली, जब ऑस्ट्रेलिया ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और एलेक्स कैरी के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रैनशॉ बोले- इंग्लिस ने दबाव में अच्छी बल्लेबाजी की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रैनशॉ ने इंग्लिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंग्लिस प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। रैनशॉ के मुताबिक, लगातार दो विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में थी। ऐसे समय में इंग्लिस ने सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह इंग्लिस की स्वाभाविक शैली के मुताबिक पारी थी और टीम को उस समय ऐसी ही बल्लेबाजी की जरूरत थी। दिसंबर में वापसी कर सकते हैं स्मिथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, स्मिथ का इलाज और रिहैबिलिटेशन जारी रहेगा। उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से होने की उम्मीद है। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में यूपी ने 6 ऑलराउंडर खरीदे:RCB की टीम सबसे बैलेंस; मुंबई के मिडिल ऑर्डर में दम, 5 टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन में पांचों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्वॉड में बदलाव किए। यूपी वॉरियर्ज ने 6 ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया, RCB ने अपने चैंपियन कोर को मजबूत किया, जबकि मुंबई इंडियंस ने भारतीय खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाई। पूरी खबर
स्टीव स्मिथ तीसरे टेस्ट से बाहर:गर्दन में चोट, न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर में वापसी की उम्मीद
By InstaKhabar
On: October 29, 2026 11:01 AM






