इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत:लातेहार के बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर सिग्नल सिस्टम का कर रहे थे काम

On: November 21, 2026 5:27 PM
Follow Us:

लातेहार जिले के बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूराें की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उक्कामाड़ के पास पोल संख्या 254/26-28 के पास हुआ। घटना के बाद रेलवे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मृतकों की पहचान श्याम कुमार मंडल (26) और रामदेव मंडल (30) के रूप में हुई है। श्याम कुमार मंडल बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के खरोषता नया टोला निवासी सहदेव मंडल के पुत्र थे। वहीं, दूसरे मृतक रामदेव मंडल (30) पिता गोपाल मंडल थे। बताया जाता है कि दोनों युवक दुर्गा इंटरप्राइजेज के माध्यम से रेलवे में सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उक्कामाड़ के पास दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हादसे के बाद रेलवे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना ने रेलवे कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नवविवाहिता की मौत, मां ने हत्या का आरोप लगाया:रामगढ़ में दहेज के लिए हत्या का आरोप, परिजनों ने की पति की गिरफ्तारी की मांग

FBI का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया गिरफ्तार:मैक्सिको के स्टेडियम में बेसबॉल मैच के दौरान ऑपरेशन, आर्मी ने हेलिकॉप्टर से गोलियां चलाईं

दुनिया की पहली ब्लाइंड माउंट एवरेस्टर हिमाचल की छोंजिन आंग्मो:8 साल की उम्र में आंखें गईं, अफ्रीका, यूरोप में भी फहरा चुकी हैं तिरंगा, जानें पूरी प्रोफाइल

NMC ने FMGE नियमों में संशोधन का प्रस्ताव रखा:विदेशों में प्रैक्टिस लाइसेंस की शर्त खत्म हो, सुझावों के आधार पर आएगा नोटिफिकेशन

मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद

मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

Leave a Comment