इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दुनिया की पहली ब्लाइंड माउंट एवरेस्टर हिमाचल की छोंजिन आंग्मो:8 साल की उम्र में आंखें गईं, अफ्रीका, यूरोप में भी फहरा चुकी हैं तिरंगा, जानें पूरी प्रोफाइल

On: November 21, 2026 5:27 PM
Follow Us:

हिमाचल प्रदेश की छोंजिन आंग्मो दुनिया की सबसे ऊंची छोटी माउंट एवरेस्ट 8,848.86 मीटर (लगभग 8,849 मीटर) चढ़ने वाली देश और दुनिया की पहली ब्लाइंड महिला हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ‘तोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट’ के एनुअल ‘थैंक यू डे’ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रही थीं, जिसके बाद वे चर्चा में हैं। आंग्मो दुनिया के चार ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करना चाहती हैं। वे सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं। क्लास 3 में थीं, तब दिखाई देना बंद हुआ आंग्मो जब क्लास 3 में पढ़ रही थीं, तब किसी दवाई की एलर्जी से उनकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे चली गई। उनके परिवार ने चंडीगढ़ से लेकर शिमला और देहरादून तक उनका इलाज करवाया, ताकि रोशनी बची रहे। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी उनकी आंखों की रोशनी वापस नहीं आई। आंग्मो पर्वतारोहण के अलावा, साइकिलिंग, स्विमिंग, मैराथनरनिंग, मार्शल आर्ट और अन्य स्पोर्ट्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब तक कोई भी ब्लाइंड महिला दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक नहीं चढ़ पाई है, और आंग्मो इस चुनौती को पूरा करना चाहती हैं। 2016 में मनाली से माउंटेनियरिंग कोर्स किया, जहां उन्होंने 5,289 मीटर की फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ाई की। फिर Union Bank of India ने उनके एवरेस्ट अभियान को स्पॉन्सर किया। दिल्ली-हैदराबाद की टीम Boots Crampons और नेपाल की Pioneer Adventures के साथ मिलकर उन्होंने ट्रेनिंग शुरू क
दुनिया पहली ब्लाइंड महिला पर्वतारोही हैं आंग्मो
आंग्मो दुनिया और भारत देश की पहली महिला है, जो माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची हैं। आंग्मो से पहले अमेरिका के एरिक, ऑस्ट्रिया के एंडी, चीन के झांग और अमेरिका के लॉनी बेडवेल ने एवेरेस्ट की चढ़ाई पूरी की है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में आंग्मो माउंट कानामो (लगभग 5,970 मीटर), लद्दाख कांग यात्जे-II (6,250 मीटर), नेपाल के माउंट लोबुचे (6,119 मीटर) , रूस के माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) और अफ्रीका के तंजानिया में माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) पर चढ़ चुकी हैं। बर्फ पर कदमों से समझती हैं रास्ता आंग्मो रस्सी की टाइटनेस से रास्ता पहचाती हैं। बर्फ पर कदमों के निशान समझती हैं और शेरपा की मदद से क्रेवास पार करती हैं। उनकी टीम ने उनके लिए कुछ विशेष संकेत बनाए ताकि रास्ता साफ रहे। आंग्मो ने खेलों के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने तैराकी में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा, वे जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उनके नाम नेशनल लेवल पर मैराथन में दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं। वे अब तक तीन बार दिल्ली मैराथन में हिस्सा ले चुकी हैं। डिसेबिलिटी को सपोर्ट करने के लिए एवरेस्ट चढ़ा वे अब बचे हुए 4 और महाद्वीपों साउथ अमेरिका के एकॉनकागुआ, नॉर्थ अमेरिका के माउंट डेनाली, अंटार्कटिका के माउंट विंसन और ऑस्ट्रेलिया के कार्स्टेन्स पिरामिड जाना चाहती हैं। आंग्मो ने पर्वतारोहण को इसलिए चुना ताकि वे डिसेबिलिटी के प्रति समाज की सोच को चुनौती दे सकें और दूसरों को अपनी सीमाओं को तोड़ने के लिए मोटिवेट कर सकें। उन्होंने वंचित समुदायों के बच्चों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि दृढ़ संकल्प और साहस की मदद से सबसे कठिन चुनौतियों को भी पार किया जा सकता है। ————————– ये खबर भी पढ़ें.. 8.5 लाख किताबों वाली सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी की शिफ्टिंग रुकी:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किताबें नहीं रख सकते तो कद्र करने वाले किसी देश को दे दें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी देश की सबसे पुरानी और दूसरी सबसे बड़ी सरकारी लाइब्रेरी है। 1969 में शास्त्री भवन में स्थापित की गई ये लाइब्रेरी अब तक 5500 स्क्वायर मीटर में 4 मंजिल में संचालित की जा रही है और इसे सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तोड़ा जाना है। पूरी खबर पढ़ें..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नवविवाहिता की मौत, मां ने हत्या का आरोप लगाया:रामगढ़ में दहेज के लिए हत्या का आरोप, परिजनों ने की पति की गिरफ्तारी की मांग

FBI का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग माफिया गिरफ्तार:मैक्सिको के स्टेडियम में बेसबॉल मैच के दौरान ऑपरेशन, आर्मी ने हेलिकॉप्टर से गोलियां चलाईं

NMC ने FMGE नियमों में संशोधन का प्रस्ताव रखा:विदेशों में प्रैक्टिस लाइसेंस की शर्त खत्म हो, सुझावों के आधार पर आएगा नोटिफिकेशन

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत:लातेहार के बरवाडीह-छिपादोहर रेलखंड पर सिग्नल सिस्टम का कर रहे थे काम

मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद

मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

Leave a Comment