इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे से काउंटी खेलेंगे:टीम से जुड़े, कल से यॉर्कशायर से पहला मुकाबला होगा

On: September 2, 2026 12:20 AM
Follow Us:

भारत के तेज गेंदबाज आकिब नबी न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए इंग्लैंड गए हैं। वे वहां पर क्रिकेट क्लब सरे की ओर से काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 के 3 मैच खेलेंगे। द हिंदु के अनुसार, आकिब मंगलवार को लंदन पहुंच गए हैं। वे बुधवार से द ओवल में होने जा रहे मुकाबले में यॉर्कशायर के खिलाफ उतरेंगे। नबी को वहां ठीक वैसी परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलेगा, जैसी नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दो टेस्ट मैचों के दौरान मिल सकती हैं। नबी से पहले सरे की टीम में महिपाल लोमरोर, राहुल चाहर और साई सुदर्शन जैसे भारतीय खिलाड़ी खेल चुके हैं। इंडिया ए सीरीज से पहले लौटेंगे पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए सीरीज से पहले नबी के भारत लौटने की उम्मीद है। 4 दिवसीय मैचों की यह सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी। श्रीलंका दौरे पर टेस्ट टीम में थे, डेब्यू नहीं हुआ नबी को श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। क्योंकि, जसप्रीत बुमराह को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला था। हालांकि, नबी दोनों टेस्ट मैचों में टीम से बाहर रहे। रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे 2025-26 का सीजन नबी के लिए सफलता वाला रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई और 60 विकेट लिए। इनमें फाइनल के पांच विकेट भी शामिल थे। इस अभियान के दौरान नबी ने केएल राहुल, करुण नायर और आर स्मरण को भी आउट किया। नबी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट हैं। IPL में दिल्ली कैपिटल्स से खेले नबी ने इसी इसी दौरान IPL डेब्यू भी किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने टीम के लिए पांच मैच खेले, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। उनका इकॉनमी रेट 11.46 रहा। ——————————–

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश-महुआ के साथ 2 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे:30 दिन की सुरक्षा दी, कहा- एक सांसद के लिए सिक्योरिटी कवर जरूरी

यात्री ने चलती ट्रेन में बर्थ पर दीया जलाया:ग्वालियर के पैसेंजर को TTE ने भुसावल में उतारा, रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से हराया:टी-20 ट्राई सीरीज में फाइनल के करीब पहुंचा; प्रीटोरियस ने 94 रन बनाए

अमेरिका का ईरान के चाबहार-केश्म द्वीप पर हमला:3 दिन में दूसरी बार एयरस्ट्राइक; ट्रम्प की चेतावनी- बदला लिया तो और बड़े हमले होंगे

जॉन टर्नस कल से एपल की कमान संभालेंगे:टिम कुक 15 साल बाद कंपनी के CEO का पद छोड़ेंगे; 9 सितंबर को नए आईफोन लॉन्च होंगे

मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट की; लिखा- यह फैसला बेहद मुश्किल और दर्दनाक

Leave a Comment