इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

On: February 24, 2026 1:54 PM
Follow Us:

सरकारी हेलिकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे अंडमान और निकोबार के मायाबंदर के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ने अंडमान और नीकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम से सुबह करीब 8.45 बजे उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने समुद्र में क्रैश लैंडिंग की। इसमें 2 पायलट और 5 यात्री सवार थे। यात्रियों में 3 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल थे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। इन्हें मायाबंदर के आर.पी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ……. ये खबर भी पढ़ें… रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश,7 की मौत:उड़ान के 23 मिनट बाद हादसा रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में क्रैश हो गई। इसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। एयर एबुलेंस ने शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेट्रो शहरों में 3 साल में 3 गुना बढ़े तलाक:58% केस में महिलाएं पहल कर रहीं, आर्थिक आजादी असंतुष्ट वैवाहिक रिश्ता खत्म करने में सक्षम बना रही

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

हुंडरू फॉल में रोप वे का होगा विकास:पतरातू में सोलर बोट और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की मिलेगी सुविधा, चतरा में खुलेगी नई यूनिवर्सिटी

सोशल मीडिया पर रोक के खिलाफ टेक कंपनियों की मुहिम:फेसबुक,गूगल जैसी कंपनियों ने ईयू के सांसदों की लॉबिंग पर 1615 करोड़ रुपए खर्च किए

किश्तवाड़ में टेरर नेटवर्क का खात्मा:सेना बोली- 326 दिन तक ऑपरेशन चलाया, 7 आतंकी मारे, इनमें जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल

कर्नाटक में दलित जोड़े को मंदिर जाने से रोका:आरोपी बोला- दलितों को घर में ही पूजा करनी चाहिए; 20 फरवरी को हिंदु-मुस्लिम विवाद हुआ

Leave a Comment