इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा:2 सैनिकों की मौत, एक अधिकारी गंभीर; हादसे की वजह अभी साफ नहीं

On: September 10, 2026 1:16 AM
Follow Us:

बांग्लादेश के चटगांव में बुधवार को सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान चीन में बना टाइप 59 टैंक फट गया। हादसे में टैंक के अंदर मौजूद दो सैनिकों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट (ISPR) के मुताबिक, सैनिक टैंक से फायरिंग कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए ढाका के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) ले जाया जा रहा है। हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है। हादसे के दौरान की तस्वीरें… चीन में बने इस टैंक का इस्तेमाल पाकिस्तान भी करता है हादसे में शामिल टैंक चीन में बना टाइप-59 है, जिसका इस्तेमाल बांग्लादेश की सेना करती है। टाइप-59 चीन में बना एक पुराना मुख्य युद्धक टैंक है। इसे चीन का पहला ऐसा टैंक भी माना जाता है, जिसे बड़ी संख्या में बनाया गया था। चीन के अलावा पाकिस्तान, ईरान, उत्तर कोरिया जैसे कई देशों की सेनाओं ने इसका इस्तेमाल किया है। इनमें बांग्लादेश भी शामिल है। इसके कुछ फीचर्स… टाइप-59 का डिजाइन काफी पुराना है टाइप-59 सैन्य टैंक काफी पुराना है, लेकिन समय के साथ इसके कई नए वर्जन और अपग्रेड तैयार किए गए। इनमें ज्यादा बेहतर तोप, फायर-कंट्रोल सिस्टम, रात में देखने की सुविधा और टैंक की सुरक्षा बढ़ाने वाले उपकरण जोड़े गए। बांग्लादेश ने भी अपने पुराने T-59 टैंकों को अपग्रेड किया है। द डेली स्टार ने 2015 में रिपोर्ट किया था कि बांग्लादेश अपनी सेना के करीब 174 T-59 टैंकों को अपग्रेड करने की योजना पर काम कर रहा था। —————— यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला: जवाब में ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागीं; इससे पहले अमेरिकी सब-मरीन ड्रोन भी पकड़ा अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार (8 सितंबर) को ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर हमला किया। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा:हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरे; 13 सितंबर से दिल्ली में होने हैं 3 मैच

एशियन गेम्स में जेमिमा की जगह लेंगी प्रतिका रावल:विमेंस एशिया कप में नंबर-3 पर खेल रहीं; 17 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 11 मजदूर घायल:5 को मलबे निकाला, चश्मदीद बोले- स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया:डेब्यू वनडे में हरमन ने 150 रन बनाए; सब्रायेन ने 4 विकेट लिए

दिल्ली पीजी हादसे में चौथी गिरफ्तारी, लेबर कॉन्ट्रैक्टर पकड़ा गया:सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग को गिराना शुरू, यहां लड़कियों का पीजी था

जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी का चेहरा एलिस वीडल कैसे बनीं:खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका में जन्मी; फिर भी समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ

Leave a Comment