इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बच्चा चोरी का संदेह, 33 निर्दोषों की पिटाई:‎सबसे अधिक बोकारो में 20 लोगों की पिटाई, घाटशिला में 7 लोगों को किया घायल‎

On: February 19, 2026 1:33 PM
Follow Us:

राज्य में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी ‎से फैल रही है। बच्चा चोरी के आरोप‎ में निर्दोष की बेहरमी से पिटाई की जा ‎रही है। इस महीने पांच जिलों में इस‎ तरह मारपीट की 17 घटनाएं हो चुकी ‎है। इसमें 33 लोगों को पीटकर घायल‎कर दिया गया। सबसे अधिक बोकारो‎ जिले में निर्दोष लोगों को पीटा गया। ‎इसमें 12 महिलाएं और 8 युवक ‎शामिल हैं। वहीं, घाटशिला में 6 युवकों ‎और एक महिला को पीटा गया। ‎लातेहार और जामताड़ा में एक-एक ‎युवक की पिटाई की गई। वहीं, रामगढ़‎ में गुड़गांव की एक महिला और बिहार ‎के तीन युवकों को पीटा गया। पुलिस‎ को सभी घायलों का अस्पताल में ‎इलाज कराना पड़ा।‎ महिला को ‎बच्चा चोर के संदेह में पकड़ा
रजरप्पा के मायल में भीड़ दो लोगों,‎ गोला के बेटुलकलां में महिला समेत‎ एक युवक और गिद्दी के वाशरी‎ कॉलोनी मुंडा टोली में एक महिला को ‎बच्चा चोर के संदेह में पकड़कर‎ पुलिस को सौंप दिया गया। इनके साथ‎ मारपीट नहीं की गई। बच्चा चोरी के ‎संदेह में निर्दोष लोगों की पिटाई का ‎मामला थम नहीं रहा है। गांव और‎ मुहल्ले में अनजान चेहरा देखकर लोग ‎उसे बच्चा चोर समझ रहे हैं। हालांकि ‎पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर ‎रही है कि किसी अनजान को बच्चा ‎चोर नहीं समझें और उसके साथ ‎मारपीट नहीं करें। संदेह होने पर पुलिस ‎को जानकारी दें।‎ बोकारो में दो दिनों में पांच जगहों पर मारपीट की घटनाएं‎
बोकारो जिले में 12 व 13 फरवरी को पांच ‎जगहों पर निर्दोष के साथ मारपीट की गई। इसमें‎चास में एक युवक व चार साधु, पिंड्राजोरा में‎ एक विक्षिप्त महिला, बालीडीह में एक महिला व‎ दो विक्षिप्त युवक को निशाना बनाया गया। ‎बेरमो के गांधीनगर में यूपी की 6 महिला को ‎पकड़कर मारपीट की गई। चंदनकियारी में ‎रजरप्पा से लौट रहे कार सवार चार महिला व ‎एक पुरुष के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंपा ‎गया था।‎ घाटशिला में जमीन का नक्शा बेचने वालों के साथ की ‎मारपीट
धालभूमगढ़ के सोना खून में 15 फरवरी को जमीन ‎नक्शा बेचने वाले हजारीबाग के केरेडारी निवासी दो युवकों‎ के साथ मारपीट की गई। वहीं, विक्षिप्त को भी पीटा गया। 16‎ फरवरी को डुमरिया में शहद बेचने वाली कलावती देवी और‎गुड़ा बांदा में विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट हुई। 16 फरवरी‎ को चंदनपुर में दर्द निवारक दवा बेचने वाले दो लोगों को ‎पीटा। वहीं, 18 फरवरी को भी एक युवक की पिटाई की गई।‎ लातेहार के गणेशपुर में मेहमान आए युवक को ‎पीटा
जिले के बालूमाथ के शेरेगड़ा में 16 फरवरी‎को बच्चा चोर समझकर युवक आशीष कुमार की‎ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। वह गणेशपुर के‎चमरेगा निवासी रुपू उरांव के घर मेहमान आया‎था और दुकान में आधार कार्ड बनाने की बात‎कही। इसके बाद लोगों को उसके बच्चा चोर होने‎का शक हुआ था। वहीं जामताड़ा में 17 फरवरी‎को कचरा चुनने वाले युवक की पिटाई की गई।‎ पतरातू के टेरपा में हरियाणा की वृद्ध महिला को‎ भी नहीं छोड़ा
पतरातू के टेरपा गांव में 17‎फरवरी को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में‎हरियाणा की रहने वाली वृद्ध महिला मनीषा‎देवी की पिटाई कर दी। वहीं 13 फरवरी को‎कुजू ओपी क्षेत्र में ग्रामीणों ने बोलेरो सवार‎तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस‎ने तीनों युवकों को थाना ले जाकर पूछताछ‎की। जांच के बाद तीनों को छोड़ दिया।‎ अपुष्ट सूचना और अफवाहों पर ध्यान न दें
एसपी रामगढ़ जिले में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों ‎को लेकर पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। एसपी अजय कुमार ने कहा है कि ‎किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को हाथ में नहीं लें। किसी व्यक्ति‎ पर बच्चा चोरी का संदेह हो तो निकट के थाना और आपातकालीन सेवा डायल 112 पर सूचना दें।‎

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उदयपुर जेल में बंद बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट को जमानत:सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- समझौते से सुलझाएं मामला; 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस:चुनाव के दौरान नॉमिनेशन में गलत जानकारी देने का आरोप

कांग्रेस का दावा- राहुल को गोली मारने की धमकी मिली:खेड़ा ने करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया; बोले- एक और गोडसे बनाया जा रहा

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बोले- राहुल भी अपमानित हैं:फिर मेरे अपमान की क्या कीमत; बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे

जामताड़ा में श्रीमद् भागवत कथा सह चंडी यज्ञ शुरू:दुर्गा मंदिर से सिलधवा नदी तक गूंजे जयकारे, 551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

रणजी ट्रॉफी- 67 साल में जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में:बंगाल को 6 विकेट से हराया; आकिब नबी ने 9 विकेट लिए

Leave a Comment