इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बेस्ट-एक्ट्रेस अवॉर्ड वाली रील लाइक करने पर यामी की सफाई:बोलीं-गलती से लाइक हुई; रील में कृति सेनन को मिले अवॉर्ड पर सवाल उठाए गए थे

On: March 6, 2026 2:34 PM
Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच विवाद चर्चा सोशल मीडिया पर में बना हुआ है। यह तब शुरू हुआ जब यामी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी रील लाइक कर दी, जिसमें कृति सेनन को मिले बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर यामी गौतम का विरोध हो रहा था। अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर सफाई दी है। यामी ने कहा कि मेरा इरादा किसी को नीचा दिखाना नहीं था। वह रील जानबूझकर लाइक नहीं की गई थी। यामी की सफाई, गलती से हुआ क्लिक विवाद बढ़ता देख यामी गौतम ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखकर सफाई दी। यामी ने लिखा, ‘मुझे पता चला कि मैंने एक ऐसी रील को लाइक किया है जो दूसरे एक्टर के प्रति अपमानजनक है। हमें रोज कई चीजों में टैग किया जाता है, यह रील भी उसी तरह सामने आई थी। वह लाइक जानबूझकर नहीं किया गया था, शायद गलती से क्लिक हो गया होगा।’ यामी बोलीं- मेरी कोई पीआर टीम नहीं
यामी ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। उन्होंने लिखा, मैंने अपनी लाइफ में कभी भी घटिया पीआर के हथकंडे नहीं अपनाए हैं। मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है। आज की क्लिकबेट दुनिया में गॉसिप बनाना आसान है, लेकिन मेरी रेप्यूटेशन इससे कहीं बेहतर है। मेरी कोई पीआर टीम नहीं है। पोस्ट लाइक से शुरू हुआ विवाद
हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स में कृति सेनन को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, फिल्म ‘हक’ में शाजिया बानो के किरदार के बावजूद यामी गौतम को कोई अवॉर्ड नहीं मिला। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई। इस रील में एक तरफ कृति अवॉर्ड का जश्न मना रही थीं और दूसरी तरफ यामी का एक पुराना इंटरव्यू चल रहा था। उस रील के जरिए कृति के अवॉर्ड पर सवाल उठाए गए थे, जिसे यामी ने लाइक कर दिया था। वीडियो में यामी बोलीं वैलिडेशन की तलाश छोड़ी रील में चल रहे इंटरव्यू के दौरान यामी ने अवॉर्ड्स को लेकर अपना नजरिया साफ किया था। उन्होंने कहा था, आप हर संभव कोशिश करते हैं, फिर भी बात नहीं बनती। इसलिए मैंने किसी भी तरह के वैलिडेशन की तलाश करना छोड़ दिया है। ऐसा नहीं है कि अवॉर्ड मिला तो ही मैं अच्छी एक्ट्रेस हूं। मैं बस अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खराब चेस फॉर्म पर बोले डी गुकेश:कुछ दिन अकेले रहना चाहता था, ऑटोग्राफ न देने पर फैंस से माफी मांगी

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज:रणवीर सिंह का डबल रोल, पांच भाषाओं 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

अजित पवार प्लेन क्रैश मामला:भतीजे रोहित का सवाल- CID ने VSR के मालिक से पूछताछ की या मेहमाननवाजी की, अभी तक FIR क्यों नहीं

प्रेम प्रसाद को न्याय दिलाने की मांग:बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य द्वार पर धरना शुरू, परिवार के सदस्य को सेल में नौकरी की मांग

भारत के लिए खतरा बन सकते हैं 5 इंग्लिश खिलाड़ी:ब्रूक ने सेंचुरी लगाई, जैक्स 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच; बटलर ने सेमीफाइनल हराया

खाड़ी युद्ध से गिरिडीह के परिवारों में बढ़ी चिंता:आबूधाबी-दुबई में कार्यरत दो भाइयों की सुरक्षा पर सरकार से मदद की अपील

Leave a Comment