इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बोकारो में वनकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला:पांच घायल, विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़; पकड़े गए दो तस्करों को जबरन छुड़ाया

On: February 27, 2026 2:16 PM
Follow Us:

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के तुलबुल गांव में गुरुवार देर रात वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में पांच वनकर्मी घायल हो गए, जिन्हें गोमिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमले के दौरान वन विभाग की तीन गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। तेनुघाट वन प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल अजीत कुमार मुर्मू के अनुसार, उनकी टीम ललपनिया क्षेत्र में थी, जब उन्हें पिंडरा गांव में हाथियों के झुंड के आने की सूचना मिली। टीम पिंडरा की ओर जा रही थी, तभी लुगु पहाड़ घाटी की मुख्य सड़क पर कुछ लोग जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर बाइक पर लादते हुए दिखे। दो बाइक तथा कटी हुई लकड़ी जब्त कर ली विभागीय गाड़ियों को देखते ही तस्कर भागने लगे। वनकर्मियों ने पीछा कर दो तस्करों को पकड़ लिया और दो बाइक तथा कटी हुई लकड़ी जब्त कर ली। टीम पकड़े गए तस्करों को लेकर तेनुघाट वन प्रक्षेत्र कार्यालय लौट रही थी, तभी तुलबुल गांव के पास 35 से अधिक ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने गाड़ियों पर पथराव किया और वनकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान पकड़े गए दोनों तस्करों को जबरन छुड़ा लिया गया। इस घटना के विरोध में गोमिया, तेनुघाट और पेटरवार वन प्रक्षेत्र के कर्मी गोमिया थाना पहुंचे और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित न होने पर शुक्रवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। सूचना मिलने पर बीडीओ महादेव कुमार महतो और सीओ आफताब आलम ने अस्पताल पहुंचकर घायल वनकर्मियों से मुलाकात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है’:वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया खास पल

होली पर मिथिला पेंटिंग से सजे कुर्तों का कलेक्शन:कलर ब्लाइंडनेस के बावजूद कुंदन रच रहे सफलता की इबारत, इनके बनाए कुर्ते बन रहे पहचान

रणजी ट्रॉफी- कर्नाटक पहली पारी में 293 रन पर ऑलआउट:जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली, आकिब नबी ने 5 विकेट लिए

कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप, 5.4 तीव्रता:तेज झटके महसूस हुए, इमारतें हिलीं, लोग सड़कों पर निकले; बांग्लादेश के ढाका में था केंद्र

रणजी ट्रॉफी-जम्मू-कश्मीर पहली पारी में 584 पर ऑलआउट:6 बैटर्स ने 50+ स्कोर बनाए, कर्नाटक से प्रसिद्ध कृष्णा को 5 विकेट

वॉकिंग क्रिकेट, खिलाड़ियों को मिल रहा ‘बैजबॉल’ का मजा:ब्रिटेन में 87 की उम्र तक के लोग खेल रहे; बैटर आउट होने के बाद भी खेलता रहता है, आधा रन लेने की छूट

Leave a Comment