इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चेहरा छुपाकर थिएटर पहुंचीं एक्ट्रेस यामी गौतम:बहन सुरीली के साथ देखी धुरंधर 2; अपने कैमियो रोल को देखकर शर्माईं

On: March 27, 2026 3:59 PM
Follow Us:

आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम छुपकर थिएटर में धुरंधर 2 देखने पहुंची हैं। फिल्म की सफलता के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यामी अपनी बहन सुरीली गौतम के साथ गुपचुप तरीके से सिनेमाघर में यह फिल्म देखने पहुंचीं। खास बात यह रही कि थिएटर दर्शकों से भरा हुआ था, लेकिन किसी को पता नहीं चला कि उनके बगल में खुद फिल्म की एक्ट्रेस बैठी हैं। पहचाने ना कोई, इसलिए छुपाया चेहरा यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह थिएटर के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। पहचान छुपाने के लिए यामी ने अपना चेहरा कवर कर रखा था। वीडियो में वह अपनी बहन सुरीली को इशारा करके चुप रहने को कह रही हैं ताकि आस-पास के लोग उन्हें पहचान न लें। सुरीली ने की आदित्य धर की तारीफ यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम ने इस फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक बार फिर आदित्य धर को सलाम। हमें आप पर गर्व है। आपकी सफलता का जश्न मनाते हुए हम बहुत खुश हैं।” सुरीली ने अपनी बहन यामी को अपनी ‘ताकत और लक’ बताते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार दिया। यामी ने भी बहन का शुक्रिया अदा किया और वीडियो में अपने कैमियो (विशेष भूमिका) को देखकर शरमाती नजर आईं। 8 दिनों में कमाए 1,080 करोड़ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ कमाई ही नहीं कर रही, बल्कि इतिहास रच रही है। रिलीज के महज 8 दिनों के अंदर इस फिल्म ने कुल 32 रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,080 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारत में पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ का नेट कलेक्शन और 805.32 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UPSC प्रिपरेशन के लिए बड़े शहर जाना जरूरी नहीं:मोबाइल, इंटरनेट डिस्‍ट्रैक्‍शन नहीं, तैयारी के टूल्‍स; AIR 137 ने सेल्‍फ स्‍टडी से क्रैक किया IPS

वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए:सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार

पलामू में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बाइक-पिकअप टक्कर और टेंपो पलटने से हुए हादसे, तीन गंभीर रूप से जख्मी

जामताड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत:मां और भाई गंभीर रूप से जख्मी, तीन साल पहले रोड एक्सीडेंट में पिता ने तोड़ा था दम

एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में खराबी, वापस लौटी:7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी न्यूयॉर्क से आते समय डायवर्ट करना पड़ा था

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

Leave a Comment