इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

डीजीपी पहुंची हजारीबाग:रामनवमी रूट का किया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

On: March 18, 2026 3:28 PM
Follow Us:

हजारीबाग में विश्व विख्यात रामनवमी पर्व की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग पहुंचीं। उन्होंने रामनवमी सहित अन्य आगामी त्योहारों के लिए सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। डीजीपी के आगमन से प्रशासनिक महकमे में सक्रियता बढ़ गई। अपने दौरे के दौरान डीजीपी ने रामनवमी जुलूस के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा और जामा मस्जिद रोड सहित कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता निरीक्षण के दौरान, डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जहां भी उन्हें व्यवस्था में कमी या सुधार की आवश्यकता लगी, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए और जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा। डीजीपी ने जोर देकर कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हजारीबाग की रामनवमी अपनी भव्यता और परंपरा के लिए पूरे देश में विख्यात है। यह पहली बार है जब झारखंड की डीजीपी स्वयं हजारीबाग पहुंचकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा ले रही हैं। यह दर्शाता है कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय इस पर्व को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। इस अवसर पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान छोटी बातों को अनावश्यक महत्व देने के बजाय शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग की रामनवमी हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक रही है और प्रशासन इस परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों समुदायों से मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की डीजीपी ने दोनों समुदायों से मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि वे हजारीबाग की रामनवनी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि सभी के सहयोग से इस वर्ष भी हजारीबाग की रामनवमी शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न होगी । डीजीपी के रामनवमी रूट के निरीक्षण के दौरान उनके साथ बोकारो रेंज के आईजी सुनील भक्कर , DIG अंजनी झा , हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह,हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन समेत जिले के पुलिस विभाग के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डायरेक्टर आदित्य धर बोले-धुरंधर 2 के स्पॉयलर शेयर न करें:कहा- फैंस फिल्म के सरप्राइज और सस्पेंस को खराब न होने दें

पंजाबी सिंगर दिलजीत ने शो से दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाती टूर ने कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स

निर्माणाधीन पुलिया में अनियमितता, डीसी ने किया निरीक्षण:बुधुडीह में खामियां उजागर, इंजीनियर को फटकार; एजेंसी पर कार्रवाई तय

ICC टी–20 रैंकिंग में बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

किसी भी उम्र का बच्चा गोद लेने पर मातृत्व अवकाश:अभी 3 महीने से कम का होना जरूरी था, सुप्रीम कोर्ट बोला- पितृत्व अवकाश पर भी कानून बने

Leave a Comment