इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

धनबाद में आजसू का जनसैलाब! जिप सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का हाथ

On: September 8, 2025 9:41 PM
Follow Us:
धनबाद नगर भवन में आयोजित आजसू पार्टी के मिलन समारोह में शामिल नेता और कार्यकर्ता

धनबाद, 08 सितंबर 2025।
नगर भवन धनबाद में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई।

सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि कोयलांचल में हो रहे हादसे दरअसल मजदूरों और विस्थापितों का नरसंहार हैं। उन्होंने राज्य सरकार और कोल इंडिया को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। महतो ने कहा कि आजसू हमेशा कोयलांचल के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी मजदूरों और विस्थापितों की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का एजेंडा केवल सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि कुड़मी और सरना समुदाय के अधिकारों को लेकर भी आजसू लगातार आवाज उठा रही है। कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग और सरना कोड का समर्थन पार्टी के एजेंडे का हिस्सा है।

सुदेश महतो ने कहा –
👉 “हमने झारखंड आंदोलन केवल किताबों में पढ़कर नहीं, बल्कि सड़क पर लड़कर झारखंड राज्य का निर्माण किया है। अब आजसू पढ़ाई, दवाई और कमाई की नई लड़ाई छेड़ेगी।”

उन्होंने झरिया क्षेत्र में अवैध कोयला खनन से हो रही मजदूरों की मौत, प्रदूषण, जल संकट, स्वास्थ्य व शिक्षा की बदहाली पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे से सर्वाधिक राजस्व देने के बावजूद धनबाद का विकास सूचकांक बेहद नीचा है और राज्य सरकार की उदासीनता साफ झलकती है।


नौजवान लें झारखंड नवनिर्माण का संकल्प: संजय मेहता

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की वर्तमान पीढ़ी को जनमुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करना होगा।

उन्होंने घोषणा की कि आजसू पार्टी राज्य के 264 प्रखंडों में जनजागरण अभियान चलाएगी।
👉 “हमारा लक्ष्य झारखंडी युवाओं को नेतृत्व में लाना, पारदर्शी बहाली सुनिश्चित करना तथा स्थानीयता, सरना धर्म कोड, पेसा कानून और भूमि अधिकार जैसे मुद्दों पर ठोस पहल करना है।”

संजय मेहता ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड में एक सशक्त विपक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे झारखंड नवनिर्माण का संकल्प लें।

संजय मेहता ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि –

  • विस्थापन, पुनर्वास और नियोजन की नीति विफल रही है।
  • नौकरी और बहाली में पारदर्शिता पूरी तरह गायब है।
  • ओबीसी आरक्षण, निकाय चुनाव और ट्रिपल टेस्ट जैसे सभी मोर्चों पर सरकार असफल रही है।
  • अफसरशाही बेलगाम है और भ्रष्टाचार चरम पर है।
  • युवाओं को 10 लाख रोजगार का झूठा वादा करके छल किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड के नौजवान सड़क पर उतरकर बड़े जनआंदोलन की तैयारी करें।


नेताओं ने किया संबोधित

समारोह में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, बार काउंसिल अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता, जिलाध्यक्ष मंटू महतो समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की, लेकिन आजसू ने संघर्ष के दम पर राज्य का निर्माण किया। आज कोयलांचल के विस्थापितों और मजदूरों की आवाज दबाई जा रही है, जिसके खिलाफ आजसू बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।


नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत

समारोह में बड़ी संख्या में लोग आजसू पार्टी से जुड़े। इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा –
👉 “आजसू पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के अधिकार और सम्मान के लिए समर्पित एक आंदोलन है।”

आजसू में शामिल हुए प्रमुख चेहरे:

  • संजीव सिंह
  • जिप सदस्य वाणी देवी
  • जिप सदस्य सुबोध भारती
  • मुखिया कौशल महतो
  • भाजपा नेत्री शोभा चौहान
  • गोपाल महतो, काली राम महतो, सुदर्शन ओझा, विशेश्वर महतो, बलदेव यादव, घनश्याम यादव, अवधेश तिवारी आदि

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी रही, जिनमें यशोदा देवी, दीपक महतो, प्रमोद चौरसिया, रतिलाल महतो, सुभाष रवानी, नरेश महतो, गीता देवी, विशाल महतो, सचिन महतो, भास्कर ओझा, वीरेन्द्र निषाद, वीरेन्द्र सिंह, गिरधारी महतो शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'बुढ़िया को कैसे मारें?'—YouTube से सीखी हत्या की तरकीब, बहू ने सास को जिंदा जलाया | अमरावती का दिल दहला देने वाला मामला

‘बुढ़िया को कैसे मारें?’—YouTube से सीखी हत्या की तरकीब, बहू ने सास को जिंदा जलाया | अमरावती का दिल दहला देने वाला मामला

jharkhand-new-dgp-tadasha-mishra-appointment-2025

झारखंड में डीजीपी की कुर्सी पर नई नियुक्ति — तदाशा मिश्रा बनीं प्रदेश की प्रभारी पुलिस प्रमुख, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

riya-sinha-lady-don-of-jharkhand-pakistan-arms-extortion-case

रांची की “लेडी डॉन” रिया सिन्हा का खुलासा — पाकिस्तान से हथियार मंगवाने, लड़कियों को तस्करी में झोंकने और रंगदारी नेटवर्क चलाने की चौंकाने वाली कहानी!

ahmedabad-wife-lover-killed-husband-buried-in-kitchen

प्यार में अंधी पत्नी ने रच डाली ‘दृश्यम’ जैसी साजिश — पति को मारा, शव को किचन में गाड़ दिया!

प्रधानमंत्री हैं या पार्टी के स्टार प्रचारक? — TET नहीं, अब देश को चाहिए PM Eligibility Test!

प्रधानमंत्री हैं या पार्टी के स्टार प्रचारक? — TET नहीं, अब देश को चाहिए PM Eligibility Test!

पूर्णिया में सनसनी: जदयू नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

पूर्णिया में सनसनी: जदयू नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment