इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर, जज समेत सभी लोग बाहर निकाले गए

On: February 25, 2026 2:07 PM
Follow Us:

झारखंड की राजधानी रांची के बाद अब कोयलांचल की हृदयस्थली धनबाद से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कोर्ट प्रशासन को एक अज्ञात आईडी से मेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर के अंदर बम होने और उसे विस्फोट करने की बात लिखी गई थी। मेल की सूचना मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत सभी जजों को तत्काल न्यायालय भवन से बाहर निकाला गया। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। उस समय बड़ी संख्या में मौजूद वकील, मुवक्किल और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए। अचानक मिली सूचना के बाद कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तैनात धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। सिटी एसपी, कई डीएसपी और दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए। बम निरोधक दस्ता, मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। सुरक्षा बलों ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी शुरू कर दी। हाजत, कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और वकीलों के चैंबर तक की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल से रिमोट बरामद किया है। हालांकि यह रिमोट किस उपकरण से जुड़ा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल किसी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं की गई है। रांची में भी मिली थी उड़ाने की धमकी गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रांची सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है या यह किसी की सोची-समझी साजिश है। ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है। मेल की तकनीकी जांच कर आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक तलाशी अभियान पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
———————————————————–
इसे भी पढ़ें रांची कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी:सिविल कोर्ट के बाद DC ऑफिस पर निशाना, डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच की शुरू राजधानी रांची में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। सिविल कोर्ट को हाल ही में मिली धमकी के बाद अब समाहरणालय (डीसी ऑफिस) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल सामने आते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पूरे समाहरणालय परिसर की घेराबंदी कर दी गई। बॉम्ब स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की कई टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। हर कमरे, दफ्तर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुमला में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:बाइक के पेड़ से टकराने से हुई दुर्घटना, एक किशोर जख्मी; एक बाइक पर सवार थे तीन

द केरल स्टोरी-2 के मेकर्स को कोर्ट की फटकार:प्री-स्क्रीनिंग का आदेश मानने से इनकार किया, 3 बजे तक सुनवाई टली; रिलीज रोकने की मांग

कोडरमा आरपीएफ ने गहने-नगदी से भरा बैग यात्री को लौटाया:ट्रेन में छूटा था जेवरात और नगदी से भरा पिट्ठू बैग, ऑपरेशन अमानत के तहत हुई कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट से CM हेमंत सोरेन को राहत:ED केस में MP-MLA कोर्ट की कार्रवाई पर रोक, शीर्ष अदालत ने जारी किया नोटिस

मेट्रो शहरों में 3 साल में 3 गुना बढ़े तलाक:58% केस में महिलाएं पहल कर रहीं, आर्थिक आजादी असंतुष्ट वैवाहिक रिश्ता खत्म करने में सक्षम बना रही

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

Leave a Comment