इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली-NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों पर रोक:प्रदूषण रोकने के लिए आज से पाबंदियां; 9 साल में अक्टूबर की हवा सबसे साफ

On: November 1, 2026 11:08 AM
Follow Us:

दिल्ली-NCR में सर्दियों के प्रदूषण पर काबू पाने के लिए 1 नवंबर से नए प्रतिबंध लागू हो गए हैं। अब दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से कम मानक वाली गाड़ियां राजधानी में नहीं आ सकेंगी। सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के ऑफिस में आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। कई सार्वजनिक पार्किंग में फीस भी दोगुनी कर दी गई है। हालांकि, दिल्ली की हवा में पिछले 8 साल के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, अक्टूबर में औसत AQI 166 रहा, जो 2018 के बाद इस महीने का सबसे कम स्तर है। हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा विंटर प्लान दिल्ली सरकार ने जुलाई 2026 में विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान को मंजूरी दी थी। इसके तहत हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्रदूषण रोकने के उपाय लागू किए जाएंगे। इस बार भी 1 नवंबर से इन प्रतिबंधों की शुरुआत हो गई है। इससे पहले प्रदूषण बढ़ने पर ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत अलग-अलग पाबंदियां लगाई जाती थीं। नए विंटर प्लान में कुछ नियम पहले से तय तारीख पर लागू होंगे। यानी प्रदूषण का स्तर बढ़ने का इंतजार नहीं करना होगा। क्या है GRAP, कब लागू हुआ था? GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान। इसे जनवरी 2017 में लागू किया गया था। इसका मकसद दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब होने पर प्रदूषण के स्तर के हिसाब से पाबंदियां लगाना है। इसके तहत AQI के आधार पर चार चरणों में प्रतिबंध लागू किए जाते हैं। जनवरी से अक्टूबर तक 220 दिन हवा साफ रही मंत्रालय के मुताबिक, जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच दिल्ली में 220 दिन ऐसे रहे, जब हवा की गुणवत्ता अच्छी से संतोषजनक श्रेणी में थी। इन दिनों दैनिक औसत AQI 200 से नीचे रहा। यह संख्या 2025 के 200, 2024 के 201 और 2023 के 206 दिनों से ज्यादा है। वहीं, इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच 84 दिन हवा खराब से गंभीर श्रेणी में रही। इन दिनों दैनिक औसत AQI 200 से ऊपर था। पिछले साल ऐसे दिनों की संख्या 104 थी। 2024 में भी 104, 2023 में 98 और 2022 में 144 दिन हवा इस श्रेणी में रही थी। —————————– यह खबर भी पढ़ें… 7 राज्यों के ग्रामीण इलाकों में प्रदूषण देश से ज्यादा:मुंबई में समुद्री हवाओं का कवच भी कमजोर, नॉर्थ ईस्ट में भी खराब हुई हवा देश में वायु प्रदूषण अब सिर्फ बड़े शहरों की समस्या नहीं रह गया है। गांवों की हवा भी उतनी ही जहरीली होती जा रही है। फिक्की की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 24 राज्यों में से 22 में शहरी इलाकों का प्रदूषण ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूसी ड्रोन से बचने गैस पाइपलाइनों में छिपे यूक्रेनी सैनिक:महीनों तक अंडरग्राउंड सुरंगों में रहने को मजबूर; रूस-यूक्रेन जंग पांचवें साल में भी जारी

जापान के तट के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप:समुद्र में 352km की गहराई पर केंद्र; सुनामी का अलर्ट नहीं

मोदी बोले-12 साल में 49 करोड़ लोग गरीबी से निकले:देश में आर्थिक असमानता में तेजी से कमी आई; 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े

अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर ईरान ने सैन्य सामान खरीदा:रिपोर्ट- 5000 फर्जी एजेंसियों का नेटवर्क बनाया, चीन-रूस से मंगवाए मिसाइलों के पुर्जे

हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर मिसाइलें दागीं:15 दिन पहले भी यहां हमला में 4 मौतें हुई थी; सऊदी पर भी ड्रोन अटैक

MBA करने लंदन गई लड़की का शव पुणे में मिला:चुपचाप भारत लौट आई थी, फूड डिलीवरी के ट्रांजैक्शन से परिवार को पता चला

Leave a Comment