इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दक्षिण भारत जाने के लिए मिली एक और ट्रेन:23 फरवरी से चलेगी धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल, 28 मार्च को खुलेगी भारत गौरव ट्रेन

On: February 18, 2026 1:27 PM
Follow Us:

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद और यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 06563 यशवंतपुर-धनबाद 21 फरवरी से 25 अप्रैल तक हर शनिवार को यशवंतपुर से सुबह 7:30 बजे खुलकर सोमवार को दिन के 10:15 बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) धनबाद से 28 मार्च को तीन ज्योतिर्लिंगों और शिरडी की यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रहा है। 7 रात और 8 दिन की यात्रा के बाद ट्रेन 4 अप्रैल को धनबाद लौटेगी। इधर, 06564 धनबाद-यशवंतपुर 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक हर सोमवार काे धनबाद से रात 8:45 बजे खुलकर बुधवार की रात 9:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 3 एसी के 2, स्लीपर के 13 और जनरल के 4 कोच होंगे। इसका परिचालन पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज, इटारसी के रास्ते होगा। बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस विशेष ट्रेन में अभी दोनों तरफ से सीटें उपलब्ध हैं। 1130 रुपए स्लीपर क्लास का और 2765 रुपए एसी-3 का है किराया
इस विशेष ट्रेन में धनबाद से यशवंतपुर का किराया स्लीपर क्लास में 1130 रुपए और थर्ड एसी श्रेणी में 2765 रुपए है। पहले इसी रूट में चलाई गई स्पेशल ट्रेन के मुकाबले अब स्लीपर क्लास का किराया 80 रुपए और थर्ड एसी का किराया 110 रुपए बढ़ा दिया गया है। ट्रेन की स्लीपर क्लास में कुल 673 और 3 एसी में 71 बर्थ होंगे। धनबाद होकर चलेगी टाटा-कटिहार और पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन
होली के दौरान धनबाद व कतरास से होते हुए टाटा-कटिहार व पटना-गोंदिया विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 08181 टाटा-कटिहार 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार को और 08182 कटिहार-टाटा 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। वहीं, 08861 गोंदिया-पटना गोंदिया-पटना 2 मार्च को और 08862 पटना-गोंदिया स्पेशल 3 मार्च को चलाई जाएगी। 16495 रुपए में करें 3 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी के दर्शन
वहीं, भारत गौरव ट्रेन धनबाद के बाद गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, डीडीयू में तीर्थयात्री सवार हो सकेंगे। ट्रेन में 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर के कोच होंगे। इस यात्रा के लिए स्लीपर में 16495 रुपए, 3 एसी में 29915 रुपए और 2 एसी में 36635 रुपए प्रति यात्री का शुल्क रखा गया है। 10 या उससे अधिक के ग्रुप में बुकिंग कराने पर 600 रुपए प्रति यात्री का डिस्काउंट दिया जाएगा। ईएमआई पर भी टिकट खरीदने की सुविधा है। बुकिंग शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा में श्रीमद् भागवत कथा सह चंडी यज्ञ शुरू:दुर्गा मंदिर से सिलधवा नदी तक गूंजे जयकारे, 551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

रणजी ट्रॉफी- 67 साल में जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में:बंगाल को 6 विकेट से हराया; आकिब नबी ने 9 विकेट लिए

अमेरिका के 50 फाइटर जेट मिडिल ईस्ट रवाना:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- ईरान हमारी शर्तें मानने को तैयार नहीं; ट्रम्प के पास दूसरे रास्ते भी मौजूद

गोगोई बोले- CM हिमंता असम के जिन्ना:नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करें, जो भी भाजपा में गया वह राजनीतिक सफर में गैर-जरूरी हुआ

द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:तीन राज्यों की तीन कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण; 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

‘रईसजादे की रील की मस्ती ने मेरा बेटा छीन लिया’:दिल्ली में हिट-एंड-रन केस में पीड़ित की मां बोलीं- नाबालिग पर 13 ओवर स्पीडिंग चालान हैं

Leave a Comment