इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल:एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म कर कहा- मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं

On: March 1, 2026 2:19 PM
Follow Us:

एक्टर परेश रावल ने कन्फर्म किया है कि फिल्म मालामाल वीकली 2 बन रही है। उन्होंने हाल ही में कहा कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कही। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो पहली कहानी को सीधे आगे नहीं बढ़ाएगा, बल्कि फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करेगा। राजपाल और रितेश से संपर्क किया गया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार अलग किरदार और नया परिवेश होगा, लेकिन कहानी ग्रामीणों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम पाने के लिए अजीबोगरीब कोशिशें करेंगे। परेश रावल ने फिल्म के लिए सहमति दे दी है, जबकि राजपाल यादव और रितेश देशमुख से भी संपर्क किया गया है। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी बता दें कि मालामाल वीकली साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सफल रही। 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 42.7 करोड़ रुपए की कमाई की। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म वेकिंग नेड (1998) पर आधारित थी। इसकी कहानी को दूसरी भाषाओं में भी बनाया गया है, जिसमें तेलुगु में भाग्यलक्ष्मी बंपर ड्रॉ (2006), कन्नड़ में डकोटा पिक्चर (2012), और मलयालम में आमायुम मुयालुम (2014) शामिल हैं।
फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी लाहोली गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लीलाराम का किरदार निभाने वाले परेश रावल को पता चलता है कि एक ग्रामीण ने 1 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच जाती है क्योंकि हर कोई इनाम की रकम में हिस्सा चाहता है। परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ में वे एक बार फिर नजर आएंगे। साथ ही वे ‘भागम भाग 2’ का भी हिस्सा हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खामेनेई की मौत पर दुनिया का रिएक्शन:जर्मनी बोला-ईरानियों को अपनी किस्मत का फैसला करने का हक, ब्रिटिश मीडिया ने कहा ‘ईरान के लिए बहुत बड़ा मोड़’

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए टीम इंडिया घोषित:गोलकीपर सविता पूनिया ने नाम वापस लिया, मिडफील्डर सलीमा टेटे कप्तानी करेंगे

गुमला में घर के सामने खड़ी ऑटो फूंकी:देर रात लगी आग, सुबह तक राख में बदली गाड़ी, परिवार की रोजी-रोटी पर असर

हीली आखिरी वनडे में शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर:भारत के खिलाफ 158 रन बनाए, ऑस्ट्रेलिया ने 410 रन का टारगेट दिया

इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक देखें PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में धुएं का गुबार, ईरान के फाइटर जेट्स ने भी उड़ान भरी

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:इस बार आरडीएक्स विस्फोट का मिला ईमेल, पुलिस छावनी में बदला कोर्ट परिसर

Leave a Comment