इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गावस्कर बोले- IPL से हटने पर कड़ी सजा जरूरी:2 साल का बैन असरदार नहीं; इंग्लिश बैटर डकेट ने नाम वापस लिया

On: March 29, 2026 4:08 PM
Follow Us:

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने IPL से हटने पर प्लेयर्स पर कड़ी सजा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा 2 साल का बैन प्रभावी नहीं है, इसलिए ऐसी सजा होनी चाहिए जिसका खिलाड़ियों पर सीधा असर पड़े। यह बयान इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट के हटने के बाद आया है। डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ध्यान देने की बात कहकर टूर्नामेंट से दूरी बना ली। गावस्कर- इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे गावस्कर ने कहा कि डकेट का फैसला समझा जा सकता है। वे इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं। IPL में बार-बार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लीग की योजना प्रभावित होती है। IPL में पेनल्टी लगनी चाहिए गावस्कर ने उदाहरण देते हुए बताया कि स्लो ओवर रेट पर मिलने वाली सजा मैच के दौरान असर डालती है, इसलिए खिलाड़ी तुरंत सुधार करते हैं। इसी तरह IPL में भी ऐसी पेनल्टी होनी चाहिए जो सीधे खिलाड़ी को प्रभावित करे। हालांकि, किस तरह की सजा लागू होनी चाहिए, इस पर गावस्कर ने कोई ठोस सुझाव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस पर फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर भी सवाल उठाए इससे पहले गावस्कर ने जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के शुरुआती मैच मिस करने पर भी सवाल उठाए थे। हालांकि कमिंस और हेजलवुड टीम से जुड़ चुके हैं, जबकि स्टार्क चोट के कारण बाद में जुड़ेंगे। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद ‘महाकाली’ फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

बिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की:इंस्टाग्राम पर शेयर कीं दुल्हन के साथ तस्वीरें; बोले- ये जीवन के नए पहलू की शुरुआत

गढ़वा में शादी तुड़वाने को रची खौफनाक साजिश:प्रेमी के हाथों होने वाले ससुर पर चलवाई गोली, पुलिस ने युवक-युवती को किया अरेस्ट

नेपाल सरकार ने छात्र राजनीति पर रोक लगाई:5वीं क्लास तक एग्जाम भी खत्म; स्कूलों और कॉलेजों को अपने विदेशी नाम बदलने होंगे

धनबाद के भूली होल्ट के पास अज्ञात शव मिला:मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत की आशंका, सिर-आंख और हाथ पर गंभीर चोट के निशान

NDMC के पूर्व निदेशक डीएन शर्मा की प्रार्थना सभा कल:16 मार्च को हुआ था निधन; 10 साल हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट को लीड किया

Leave a Comment