इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गोगोई बोले- CM हिमंता असम के जिन्ना:नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करें, जो भी भाजपा में गया वह राजनीतिक सफर में गैर-जरूरी हुआ

On: February 18, 2026 1:26 PM
Follow Us:

असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने जा रहे भूपेन कुमार बोरा पर कमेंट किया है। उन्होंने बुधवार को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सरमा ने बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता बताया है, हिमंता ‘असम के जिन्ना’ हैं, उन्हें नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करना चाहिए। गोगोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वाले नेता अपने राजनीतिक सफर में गैर जरूरी हो जाते हैं। ऐसा ही हाल असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का होगा। जो 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। गोगोई ने कहा- जो नेता भाजपा में गए हैं, वे अप्रासंगिक हो गए हैं। सरबानंद सोनोवाल इसका उदाहरण हैं। एजीपी पार्टी भी लगभग खत्म होने की कगार पर है। भूपेन बोरा के भाजपा में जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह लड़ाई असली कांग्रेस-पुरानी कांग्रेस के बीच गोगोई ने कहा है कि कांग्रेस एक मजबूत संगठन है और किसी एक नेता के जाने से पार्टी की चुनावी संभावनाएं प्रभावित नहीं होंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि असली कांग्रेस और पुरानी कांग्रेस के बीच होगा। भाजपा में कई ऐसे नेता हैं, जो पहले कांग्रेस में थे और राज्य में 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा में श्रीमद् भागवत कथा सह चंडी यज्ञ शुरू:दुर्गा मंदिर से सिलधवा नदी तक गूंजे जयकारे, 551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

रणजी ट्रॉफी- 67 साल में जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में:बंगाल को 6 विकेट से हराया; आकिब नबी ने 9 विकेट लिए

अमेरिका के 50 फाइटर जेट मिडिल ईस्ट रवाना:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- ईरान हमारी शर्तें मानने को तैयार नहीं; ट्रम्प के पास दूसरे रास्ते भी मौजूद

दक्षिण भारत जाने के लिए मिली एक और ट्रेन:23 फरवरी से चलेगी धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल, 28 मार्च को खुलेगी भारत गौरव ट्रेन

द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:तीन राज्यों की तीन कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण; 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

‘रईसजादे की रील की मस्ती ने मेरा बेटा छीन लिया’:दिल्ली में हिट-एंड-रन केस में पीड़ित की मां बोलीं- नाबालिग पर 13 ओवर स्पीडिंग चालान हैं

Leave a Comment