इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गोमो स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर की मौत:ड्यूटी जॉइन करते समय मालगाड़ी पर चढ़ते वक्त नीचे गिरे, हार्ट अटैक की आशंका

On: March 26, 2026 3:54 PM
Follow Us:

गोमो रेलवे स्टेशन पर बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात एक रेलवे कर्मचारी ट्रेन मैनेजर दीपक कुमार (42) की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार मालगाड़ी में अपनी ड्यूटी जॉइन करने पहुंचे थे। गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास करते समय वे अचानक फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। घटना के बाद जीआरपी, आरपीएफ और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत उठाकर सुरक्षित स्थान पर लिटाया। हालांकि, उनकी बॉडी में किसी तरह की हलचल नहीं थी। इसके बाद मौके पर ही डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने उन्हें स्टेशन पर ही मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने पहुंचकर सीपीआर दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हलचल न होने पर डॉक्टर ने उन्हें स्टेशन पर ही मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के निवासी थे। धनबाद जिले में उनका ससुराल झरिया के लोदना मोड़ में है। उनके ससुर शंभू पासवान ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे रेलवे की ओर से फोन आया और दामाद की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। परिवार और रेलवे कर्मचारियों में गहरा दुख स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दीपक का शव सफेद कपड़े से ढका हुआ प्लेटफॉर्म पर रखा था। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक हुआ है या कुछ और, यह अभी साफ नहीं है। दीपक की शादी वर्ष 2013 में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार और रेलवे कर्मचारियों में गहरा दुख है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में खराबी, वापस लौटी:7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी न्यूयॉर्क से आते समय डायवर्ट करना पड़ा था

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

हैरी पॉटर वेब सीरीज का टीजर रिलीज:हैग्रिड की वापसी, हैरी की हर्माइनी ग्रेंजर से मुलाकात की झलक; क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी

सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदने से बचें

डीडीयू-गया-प्रधानखांटा ट्रैक पर 180 KM/h की स्पीड़ से चली ट्रेन:परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए किया गया निरीक्षण, स्टेशन पर लोगों में दिखा उत्साह

धुरंधर 2 के मेकर्स और रणवीर के खिलाफ पुलिस कंप्लेन:धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप; पोस्टर में रणवीर सिख बनकर सिगरेट पीते दिखे

Leave a Comment