इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गुजरात-महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत:पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले में भी शामिल होने के आरोप

On: March 30, 2026 4:09 PM
Follow Us:

गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने अपनी दोनों बेटियों का सरनेम बदल दिया। बच्चियों के पिता की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पत्नी और वीबग्योर स्कूल के मालिक रुस्तम केरावाला के खिलाफ अटलादरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। 44 साल के अभिषेक अशोक कुमार मिश्रा ने शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी 2019 में दूधसागर डेयरी में नौकरी के लिए मेहसाणा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वहां पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी के साथ रहने गई थी। अभिषेक ने दावा किया कि पत्नी के अनैतिक संबंधों से दूधसागर डेयरी में बोनस घोटाला हुआ। यह साजिश तब रची गई जब उनकी पत्नी एचआर डिपार्टमेंट में थी। उन्होंने कहा कि 2019 में इसकी जानकारी गुजरात सरकार को दी थी। मामला गुजरात हाईकोर्ट में चल रहा है। जानें पूरा मामला… पत्नी देश छोड़कर जा सकती है अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी नाम और पहचान बदलकर देश छोड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी और उसकी बहन कई परिवारों को वैवाहिक विवादों में फंसाकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर चुकी हैं। स्कूल प्रबंधन पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप अभिषेक मिश्रा ने वीबग्योर स्कूल प्रबंधन पर भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रिकॉर्ड में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल अधिकारियों ने उन्हें कई बार भरोसा दिलाया कि बच्चों के रिकॉर्ड में सुधार कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कोर्ट न जाने के लिए लगातार गुमराह किया। अटलादरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की वैधता, स्कूल रिकॉर्ड में बदलाव और लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है। ———————————— गुजरात की ये खबर भी पढ़ें… लिव-इन पार्टनर की बेटियों से दुष्कर्म, दोनों नाबालिग बच्चियों का गर्भपात होगा गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में एक महिला के लिव इन पार्टनर पर उसकी दो नाबालिग बच्चियों से कई बार दुष्कर्म का आरोप है। दोनों किशोरियां गर्भवती हैं और नवसारी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। नवसारी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी भावेश पटेल ने बताया कि दोनों नाबालिगों का गर्भपात मां की सहमति से कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता-मऊ समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से शुरू:15 जुलाई तक हर सप्ताह चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश:जंगल से व्हाट्सएप लिंक भेजकर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार; मोबाइल-सिम जब्त

ईरान-इजरायल वॉर के बीच किंग का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा:दुबई में शूट होना था शाहरुख, सुहाना और अनिल का एक्शन सीक्वेंस, सुरक्षा कारणों से मुंबई में बनेगा सेट

हजारीबाग में बच्ची से दरिंदगी-हत्या पर जमशेदपुर में प्रदर्शन:विधायक पूर्णिमा दास साहू हुईं भावुक, कहा- झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद ‘महाकाली’ फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

बिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की:इंस्टाग्राम पर शेयर कीं दुल्हन के साथ तस्वीरें; बोले- ये जीवन के नए पहलू की शुरुआत

Leave a Comment