इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

हैरी पॉटर वेब सीरीज का टीजर रिलीज:हैग्रिड की वापसी, हैरी की हर्माइनी ग्रेंजर से मुलाकात की झलक; क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी

On: March 26, 2026 3:54 PM
Follow Us:

वार्नर ब्रदर्स की 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, अब हैरी पॉटर एक नई वेब सीरीज के तौर पर वापसी कर रही है। HBO ने लंदन में आयोजित एक खास इवेंट में सीरीज का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। यह सीरीज जेके रोलिंग की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ पर आधारित होगी और साल 2026 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। डोमिनिक मैकलाफलिन इस बार हैरी पॉटर का रोल निभा रहे हैं। नॉस्टैल्जिया से भरा टीजर, हैग्रिड की वापसी टीजर की शुरुआत उन्हीं यादों को ताजा करती है जिससे करोड़ों फैंस का बचपन जुड़ा है। इसमें हैरी की आंट उसे परेशान करती दिखती हैं, लेकिन तभी हॉगवर्ट्स से आने वाला ‘दाखिले का खत’ सब कुछ बदल देता है। टीजर में हैग्रिड और हैरी की मुलाकात के साथ-साथ प्लेटफॉर्म 9¾, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली के साथ हैरी की पहली मुलाकात की झलक दिखाई गई है। टीजर में हैग्रिड छोटे हैरी पॉटर से कहता है, ‘तुम्हारे माता-पिता अब तक मिले लोगों में सबसे बहादुर और दयालु इंसान थे। उन्होंने हमेशा वही किया जो उन्हें सही लगा। अगली बार जब मैं तुमसे मिलूंगा, तो वह हॉगवर्ट्स में होगा।’ ओलिवेंडर भी हैरी से कहता है, ‘मिस्टर पॉटर, मुझे लगता है कि हम तुमसे बहुत बड़ी उम्मीदें कर सकते हैं।’ सीरीज की नई स्टार कास्ट हैरी पॉटर- डोमिनिक मैकलाफलिन, हरमाइन ग्रेंजर- अराबेला स्टैंटन, रॉन वीजली – अलास्टेयर स्टाउट, एल्बस डंबलडोर- जॉन लिथगो, रूबियस हैग्रिड – निक फ्रॉस्ट, सेवरस स्नेप – पापा एस्सीडू, मिनर्वा मैकगोनागल – जेनेट मैकटीयर, ड्रेको मालफॉय – लॉक्स प्रैट कब और कहां देख सकेंगे
‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ वेब सीरीज क्रिसमस 2026 पर दुनियाभर में रिलीज होगी। ये OTT प्‍लेटफॉर्म HBO की लाइव-एक्शन सीरीज है। भारतीय फैंस इसे HBO एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा सीरीज जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज हो सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में खराबी, वापस लौटी:7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी न्यूयॉर्क से आते समय डायवर्ट करना पड़ा था

बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

गोमो स्टेशन पर ट्रेन मैनेजर की मौत:ड्यूटी जॉइन करते समय मालगाड़ी पर चढ़ते वक्त नीचे गिरे, हार्ट अटैक की आशंका

सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदने से बचें

डीडीयू-गया-प्रधानखांटा ट्रैक पर 180 KM/h की स्पीड़ से चली ट्रेन:परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए किया गया निरीक्षण, स्टेशन पर लोगों में दिखा उत्साह

धुरंधर 2 के मेकर्स और रणवीर के खिलाफ पुलिस कंप्लेन:धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप; पोस्टर में रणवीर सिख बनकर सिगरेट पीते दिखे

Leave a Comment