इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

होली पर मिथिला पेंटिंग से सजे कुर्तों का कलेक्शन:कलर ब्लाइंडनेस के बावजूद कुंदन रच रहे सफलता की इबारत, इनके बनाए कुर्ते बन रहे पहचान

On: February 27, 2026 2:16 PM
Follow Us:

रंगों को ठीक से न देख पाने वाला एक कलाकार जब रंगों से अपनी अलग दुनिया रच दे, तो वह साधारण नहीं, असाधारण बन जाता है। समस्तीपुर के कलर ब्लाइंडनेस कलाकार कुंदन कुमार राय ने यह साबित कर दिया है कि पहचान आर्थिक स्थिति से नहीं, बल्कि काबिलियत और जुनून से बनती है। इस होली उन्होंने मिथिला पेंटिंग से सजे विशेष कुर्ते-कुर्तियां डिजाइन कर बाजार में धूम मचा दी है। उनका स्लोगन ‘मैथिल हैं तो मैथिल पहनें’ सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय बाजार तक छा गया है। पारंपरिक मिथिला कला को आधुनिक परिधान से जोड़ने का उनका यह प्रयोग युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। कुंदन कहते हैं, मेरा मान, सम्मान और गौरव मेरी कला है। मैं हमेशा कुछ नया और इनोवेटिव करने की कोशिश करता हूं, ताकि रोजगार सृजन हो और कलाकारों को खुद को साबित करने का मौका मिले। कला के क्षेत्र में राज्य स्तर पर मिल चुकी है पहचान उनकी कला को पहले भी राज्य स्तर पर पहचान मिल चुकी है। मतदाता जागरूकता पर आधारित उनकी मिथिला पेंटिंग को चुनाव विभाग ने आइकॉन बनाया था। इसके लिए बिहार के तत्कालीन मुख्य सचिव दीपक कुमार ने उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। कोरोना जागरूकता पर बनाई गई 108 मिथिला पेंटिंग्स गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुईं। छठ पूजा पर बनाए गए मिथिला सूप देश-विदेश में सराहे गए। हाल ही में एक बैंक के एलडीएम के ऑर्डर पर डिजाइन किए गए विशेष कुर्तों ने उनके होली कलेक्शन को नई पहचान दी। कुंदन मानते हैं कि कलाकार भावुक होते हैं और अक्सर आर्थिक चुनौतियों से जूझते हैं। कई लोग फ्री सैंपल मांगते हैं, पैसे नहीं देते, इससे कलाकारों का मन टूटता है। कुंदन का सपना है कि हर कलाकार सम्मान, प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता के साथ समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाए। कुंदन की उपलब्धियां – वर्णांधता के बावजूद मिथिला पेंटिंग में राष्ट्रीय पहचान – मतदाता जागरूकता पेंटिंग राज्य स्तर पर सम्मानित – 108 कोरोना पेंटिंग्स वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज – होली पर मिथिला डिजाइनर कुर्तों का विशेष कलेक्शन – कलाकारों को डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने की पहल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में वनकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला:पांच घायल, विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़; पकड़े गए दो तस्करों को जबरन छुड़ाया

‘यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है’:वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया खास पल

रणजी ट्रॉफी- कर्नाटक पहली पारी में 293 रन पर ऑलआउट:जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बढ़त मिली, आकिब नबी ने 5 विकेट लिए

कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप, 5.4 तीव्रता:तेज झटके महसूस हुए, इमारतें हिलीं, लोग सड़कों पर निकले; बांग्लादेश के ढाका में था केंद्र

रणजी ट्रॉफी-जम्मू-कश्मीर पहली पारी में 584 पर ऑलआउट:6 बैटर्स ने 50+ स्कोर बनाए, कर्नाटक से प्रसिद्ध कृष्णा को 5 विकेट

वॉकिंग क्रिकेट, खिलाड़ियों को मिल रहा ‘बैजबॉल’ का मजा:ब्रिटेन में 87 की उम्र तक के लोग खेल रहे; बैटर आउट होने के बाद भी खेलता रहता है, आधा रन लेने की छूट

Leave a Comment