इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जडेजा ने अपनी पुरानी टीम CSK का लोगो चूमा:बोले- टीम से अलग होना आसान नहीं था, 13 साल चेन्नई के लिए IPL खेले

On: March 31, 2026 4:11 PM
Follow Us:

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई के लोगो को चूम लिया। उनका यह इमोशनल जेस्चर वायरल हो गया। सोमवार को गुवाहाटी में खेले मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया। खलील से मुलाकात की मैच के बाद जडेजा ने लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर बने चेन्नई के लोगो को चूमा। उन्होंने माना कि टीम से अलग होना आसान नहीं था। जडेजा बोले कि 12-13 साल एक ही फ्रेंचाइजी के साथ बिताने के बाद बदलाव भावुक करने वाला था, लेकिन इसे करियर का हिस्सा मानकर स्वीकार किया। राजस्थान में फिर मिली नई शुरुआत जडेजा अब उसी टीम में लौटे हैं, जहां से उनका IPL करियर शुरू हुआ था। 17 साल बाद राजस्थान में वापसी कर रहे जडेजा ने हल्के अंदाज में कहा कि अब गुलाबी रंग अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह पॉजिटिव सोच के साथ टीम में आए हैं, जहां सीखने के साथ अपना अनुभव भी साझा करना चाहते हैं। एक ही ओवर में दो विकेट लिए जडेजा ने मैच में दो अहम विकेट लिए। उन्होंने शिवम दुबे और सरफराज खान को आउट किया। दुबे को आउट करने के बाद उनका गन सेलिब्रेशन वायरल हुआ। राजस्थान ने चेन्नई को 127 रन पर रोककर 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। 2012 में चेन्नई के लिए पहला मैच खेला था रवींद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए पहला मैच 2012 सीजन में खेला था। नीलामी में CSK ने उन्हें 9.72 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया था। ——————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रणबीर ने लॉस एंजेलिस में दिखाया रामायण का पहला टीजर:भारत में हनुमान जयंती पर होगा ऑफिशियल लॉन्च; फिल्म में यश बनेंगे रावण

फरीदाबाद में मर्सिडीज ने डिलीवरी बॉय को कुचला:कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड कार, ड्राइवर फरार; दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

अक्षय की वेलकम टू द जंगल का दुबई शूट कैंसिल:तनाव के चलते मेकर्स अब मुंबई में बनाएंगे सेट, शाहरुख की किंग का भी शेड्यलू बिगड़ा

TVS अपाचे RTR 160 4V लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.25 लाख:अपडेटेड मॉडल में ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर, हर वैरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप और स्लिपर क्लच

कोलकाता-मऊ समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से शुरू:15 जुलाई तक हर सप्ताह चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश:जंगल से व्हाट्सएप लिंक भेजकर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार; मोबाइल-सिम जब्त

Leave a Comment