इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जमशेदपुर पुलिस ने मनीष सिंह को किया गिरफ्तार:गोल्डन लीफ रिजॉर्ट में छापेमारी, कई मामलों में फरार चल रहे अपराधी को चांडिल से पकड़ा

On: March 4, 2026 2:29 PM
Follow Us:

जमशेदपुर पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अपराधी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से पकड़ा गया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। मनीष सिंह की गिरफ्तारी न होने से दो दिन पहले एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद जुगसलाई थानेदार को निलंबित कर गुलाम रब्बानी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था। गुलाम रब्बानी ने थाना प्रभारी का पदभार संभालने के 24 घंटे के भीतर मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बुधवार तड़के एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर गोल्डन लीफ रिजॉर्ट में छापेमारी कर मनीष को पकड़ा गया। मनीष सिंह कई आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। फिलहाल, इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 4 नाम:महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक 13 नाम का ऐलान

पलामू में सोन नदी तट पर महिला का शव मिला:हत्या कर बालू में लाश दबाने की आशंका, नहीं हो सकी मृतका की पहचान

टाटा-महिंद्रा को टक्कर देगी JSW की पहली SUV:प्लग-इन हाइब्रिड कार में मिलेगी 1000km से ज्यादा की रेंज; दिवाली तक लॉन्च होगी

धनबाद में अफसरों ने मनाई होली:डीसी-एसएसपी आवास पर एकजुटता, दिया शांति-सौहार्द का संदेश

पलामू में सैप जवान की सड़क हादसे में मौत:अखंड कीर्तन से लौट रहे थे, नए ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने गिरे, सुबह मिली जानकारी

होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़:झारखंड-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं, आज से चलेगी टाटा बक्सर टाटा होली स्पेशल

Leave a Comment