इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कोडरमा आरपीएफ ने गहने-नगदी से भरा बैग यात्री को लौटाया:ट्रेन में छूटा था जेवरात और नगदी से भरा पिट्ठू बैग, ऑपरेशन अमानत के तहत हुई कार्रवाई

On: February 25, 2026 2:07 PM
Follow Us:

कोडरमा आरपीएफ ने एक यात्री का लाखों रुपए का सामान सकुशल बरामद कर उसे सौंप दिया है। यात्री का पिट्ठू बैग ट्रेन यात्रा के दौरान छूट गया था, जिसमें कीमती गहने और नगदी शामिल थी। यह घटना मंगलवार को तब सामने आई, जब आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार को सूचना मिली कि आरा-रांची एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18639) के S6 बोगी के बर्थ 72 पर एक यात्री का बैग छूट गया है। यात्री करण सिंह ने बताया कि वह आरा से गया तक यात्रा कर रहे थे और गया स्टेशन पर उतरते समय उनका बैग ट्रेन में ही रह गयाा। सूचना मिलते ही, आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत कार्रवाई शुरू की। प्रभारी दीपक कुमार ने उप निरीक्षक सुशील कुमार और अन्य जवानों को कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन अटेंड करने और बताई गई बोगी व बर्थ की छानबीन करने का निर्देश दिया। ट्रेन के कोडरमा पहुंचने पर, उप निरीक्षक सुशील कुमार और आरपीएफ जवानों ने संबंधित कोच की जांच की। शिकायतकर्ता से वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर उसके सामान की पहचान कराई गई। यात्री के बैग को सुरक्षित रूप से बोगी से उतारकर रेलवे सुरक्षा बल, कोडरमा पोस्ट पर रखा गया। गुरुवार को यात्री करण सिंह कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचे और अपने सामान की मांग की। आरपीएफ ने उनके पहचान पत्र की जांच की और बैग में रखे सामान का विवरण मांगा। उचित सत्यापन के बाद, जिसमें सोने की 04 अंगूठियां और 5 हजार रुपए नगद शामिल थे, पिट्ठू बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। बरामद किए गए सामान की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपए आंकी गई है। अपना छूटा हुआ बैग और कीमती सामान वापस पाकर यात्री ने आरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुमला में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत:बाइक के पेड़ से टकराने से हुई दुर्घटना, एक किशोर जख्मी; एक बाइक पर सवार थे तीन

धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर, जज समेत सभी लोग बाहर निकाले गए

द केरल स्टोरी-2 के मेकर्स को कोर्ट की फटकार:प्री-स्क्रीनिंग का आदेश मानने से इनकार किया, 3 बजे तक सुनवाई टली; रिलीज रोकने की मांग

सुप्रीम कोर्ट से CM हेमंत सोरेन को राहत:ED केस में MP-MLA कोर्ट की कार्रवाई पर रोक, शीर्ष अदालत ने जारी किया नोटिस

मेट्रो शहरों में 3 साल में 3 गुना बढ़े तलाक:58% केस में महिलाएं पहल कर रहीं, आर्थिक आजादी असंतुष्ट वैवाहिक रिश्ता खत्म करने में सक्षम बना रही

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

Leave a Comment