इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कोडरमा के कन्हैया कन्फेक्शनर में आयकर जांच:बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, खरीद-बिक्री के दस्तावेज खंगाले

On: March 8, 2026 2:36 PM
Follow Us:

कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित प्रतिष्ठित मिठाई दुकान कन्हैया कन्फेक्शनर में आयकर विभाग ने जांच शुरू की है। धनबाद से आई आयकर अधिकारियों की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रतिष्ठान पहुंची और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान दुकान परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। आयकर विभाग के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिष्ठान के आय-व्यय के रिकॉर्ड में कहीं किसी तरह की गड़बड़ी या आय की हेराफेरी तो नहीं की जा रही है। आय-व्यय के दस्तावेजों की बारीकी से हो रही जांच सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम दुकान के वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात, बिल और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान प्रतिष्ठान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि कारोबार से होने वाली आय का सही तरीके से लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है या नहीं। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी चर्चा का माहौल है। ग्राहकों के प्रवेश देने का अनुरोध जांच के दौरान प्रतिष्ठान के लीगल एडवाइजर ने आयकर अधिकारियों से अनुरोध किया कि जांच जारी रखते हुए ग्राहकों को दुकान में आने की अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि यदि बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी तो दुकान में रखी मिठाइयां खराब हो सकती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होगा। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं दी है और जांच प्रक्रिया जारी रखी है। 2023 में भी हुई थी छापेमारी उल्लेखनीय है कि मार्च 2023 में भी इसी प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी। उस समय जांच के बाद एडवांस टैक्स के रूप में एक बड़ी राशि वसूल की गई थी। उस कार्रवाई में कन्हैया कन्फेक्शनर के अलावा ग्रिजली विद्यालय और आर्यन हॉस्पिटल में भी सर्वे किया गया था। उस दौरान धनबाद, रांची और हजारीबाग से आए आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई दस्तावेजों की जांच की थी। एक बार फिर हुई इस कार्रवाई से झुमरी तिलैया के व्यापारिक क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शाहिद कपूर ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग:एक्टर ने पहले दिन के शूट की फोटो शेयर कर अपना लुक दिखाया

खामेनेई की मौत पर अमेरिका में लगा था सट्‌टा:498 करोड़ का खेला था दांव; अब साइट ने भुगतान रोका, नियमों को लेकर विवाद

जमशेदपुर के 10 साल के शौर्य ने बनाया रिकॉर्ड:20 सेकंड में बोले 48 एशियाई देशों के नाम, प्रतिभा की हो रही चर्चा

20 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हारी भारतीय महिला टीम:ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया; कप्तान हीली का आखिरी मैच था

धुरंधर 2 का ट्रेलर आते ही एडवांस बुकिंग शुरू:1 घंटे में बिके 5000 टिकट; दिल्ली में ₹2500 तक पहुंची कीमत, 19 मार्च को रिलीज

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप- लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे:तीसरी बार टॉप-4 में एंट्री; नंबर-1 के बाद नंबर-6 रैंक प्लेयर को हराया

Leave a Comment