इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कोडरमा में बाइक चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार:तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

On: March 9, 2026 2:41 PM
Follow Us:

कोडरमा जिले की तिलैया पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में की गई है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर पिछले कुछ महीनों से कोडरमा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। ये टीमें मोटरसाइकिल चोरों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान, तिलैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हजारीबाग जिले के पदमा और इचाक क्षेत्रों में कुछ युवक चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल ने बताए गए स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बाइक चोरी और उनकी खरीद-बरोख्त में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाना है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिशु की मौत के बाद परिजनों ने नहीं मांगी गाड़ी:कॉर्टन में रखकर नवजात का शव ले गए थे पिता, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दिया आदेश‎

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया:कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा चीतों का कुनबा; अब भारत में कुल 53 चीते

बोकारो कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल से मचा हड़कंप, परिसर कराया गया खाली; बम स्क्वायड की टीम ने शुरू की जांच

शाहिद कपूर ने शुरू की ‘फर्जी 2’ की शूटिंग:एक्टर ने पहले दिन के शूट की फोटो शेयर कर अपना लुक दिखाया

खामेनेई की मौत पर अमेरिका में लगा था सट्‌टा:498 करोड़ का खेला था दांव; अब साइट ने भुगतान रोका, नियमों को लेकर विवाद

Leave a Comment