इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कोडरमा में तीन दिन से लापता नवविवाहिता का शव मिला:कुएं में उपलाती मिली लाश, आठ महीने पहले सिहास गांव में हुई थी शादी

On: November 18, 2026 5:04 PM
Follow Us:

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास गांव में बुधवार दोपहर कुएं से 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिला। महिला रविवार से लापता थी। मौत की वजह अभी साफ नहीं है। महिला की पहचान अंशु देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी करीब आठ महीने पहले सिहास निवासी रंजीत यादव से हुई थी। परिजनों ने उनकी तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चला। शव मिलने की खबर पर गांव के लोग कुएं के पास जुट गए। सूचना मिलने पर सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। उनके मुताबिक, ससुराल वालों ने महिला के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी थी। ससुराल में नहीं रहना चाहती थी अंशु देवी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला शादी के बाद से ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। वह पहले भी ससुराल से मायके चली जाती थी। पुलिस जांच कर रही है कि महिला की मौत हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई। मौत की असल वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तालाब में डूबने से दो नाबालिग लड़कों की मौत:छठ पूजा के लिए औरंगाबाद से आए थे रामगढ़, एक को बचाने गया दूसरा किशोर भी डूबा

ब्रिटेन के भावी राजा विलियम PM मोदी से आज मिलेंगे:पत्नी केट के साथ 10 साल बाद भारत आए; व्यापार-रक्षा और टेक्नोलॉजी पर बातचीत

बैनक्रॉफ्ट का खुलासा-बॉल टैम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी:कहा- सैंडपेपर का आइडिया वॉर्नर का था, सिर्फ स्टीव स्मिथ ने मना किया

फोरलेन साइट पर फायरिंग से पहले चार युवक गिरफ्तार:पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के आरोपियों से 2 पिस्टल, 12 गोलियां और 2 मैगजीन जब्त कीं

ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस से बाहर हुई ‘धुरंधर 2’:अरिजीत का गाना ‘फिर से’ भी नहीं हुआ नॉमिनेट; 9 कैटेगरी में भेजे गए थे गाने

कार के साथ 12 साल की बच्ची का किडनैप:चेन्नई में 230 KM दूर कार से उतरकर भागी बच्ची; एक आरोपी अरेस्ट

Leave a Comment