इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी बनीं शोस्टॉपर:तमन्ना भाटिया और खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक किया, देखें तस्वीरें

On: March 22, 2026 3:37 PM
Follow Us:

मुंबई में शनिवार को लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, शनाया कपूर और खुशी कपूर ने अलग-अलग डिजाइनरों के लिए ‘शोस्टॉपर’ के रूप में रैंप वॉक किया। दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट के साथ स्टेटमेंट दुपट्टा और ब्लाउज कैरी किया। उन्होंने बालों को बन में स्टाइल किया, जिसमें कुछ लटें खुली रखीं। ज्वेलरी में डायमंड नेकलेस के साथ एमराल्ड पेंडेंट पहना। वहीं, खुशी कपूर ने भी तीसरे दिन रैंप वॉक किया। उन्होंने फ्लोरल एम्बेलिश्ड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग लहंगा पहना और कलेक्शन के रंग, पैटर्न और डिटेलिंग की सराहना की। शो का समापन एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने किया। उन्होंने ऑल-व्हाइट लुक में क्रॉप्ड जैकेट, व्हाइट शर्ट और असिमेट्रिक स्कर्ट पहनकर रैंप वॉक किया। देखें शो की तस्वीरें-
लैक्मे फैशन वीक भारत का एक प्रमुख फैशन इवेंट है, जिसे लैक्मे और RISE वर्ल्डवाइड मिलकर आयोजित करते हैं। अब यह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के साथ साझेदारी में होता है। यह मंच भारतीय डिजाइनरों को अपने नए कलेक्शन दिखाने और ग्लोबल पहचान बनाने का मौका देता है। यह इवेंट साल में दो बार होता है। मार्च में समर-रिसॉर्ट या फॉल-विंटर कलेक्शन और अक्टूबर में विंटर-फेस्टिव कलेक्शन पेश किए जाते हैं। इसका आयोजन मुख्य रूप से मुंबई में होता है। 2026 का मार्च एडिशन 19 से 22 मार्च तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेग्नेंट महिला को वर्क फ्रॉम होम नहीं दिया,₹200 करोड़ जुर्माना:डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई थी, अमेरिकी कोर्ट बोला- कंपनी जिम्मेदार

फुटबॉल क्लब चेल्सी ने शुरू की ‘बॉल-हडल’ की नई परंपरा:खिलाड़ियों को डांस करने, घास पर चलने जैसी प्री-मैच रस्मों से मिलती है ऊर्जा; इन्हें साथ करें तो पूरी टीम में आती है एकाग्रता

ट्रैक एंड फील्ड की नई सनसनी:रेस से पहले ब्लड क्लॉट, फिर भी चैम्पियन; US के जॉर्डन एंथनी ने जीता 60 मीटर का वर्ल्ड गोल्ड

पलामू में रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़:चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी, मार्बल व्यवसायी की शिकायत पर खुला मामला

पाकुड़ में एनओसी नहीं होने पर वाटर पार्क बंद:जिला प्रशासन को उद्घाटन की नहीं थी जानकारी, 18 मार्च से किया गया था प्रारंभ

IPL 2026 से पहले श्रीलंका बोर्ड का सख्त फैसला:हसरंगा, पथिराना सहित 4 खिलाड़ियों की NOC अटकी; फिटनेस टेस्ट पास करने पर ही मिल सकेगी मंजूरी

Leave a Comment