एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी सोशल मीडिया चर्चाओं और अफवाहों पर खुलकर बात की। मोनिका शर्मा के डिजिटल टॉक शो में उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी। इस पर मौनी ने जवाब दिया, “यह कि मैं गे हूं।” मौनी ने इस सवाल का जवाब हल्के अंदाज में दिया और साफ किया कि वह ऐसी अटकलों को गंभीरता से नहीं लेतीं। पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही है और सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों व दोस्ती को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जाते रहे हैं। मौनी ने कहा कि उनके अच्छे-बुरे और मुश्किल दौर में करीबी महिला दोस्तों ने हमेशा साथ दिया। उनके मुताबिक मजबूत दोस्ती और सपोर्ट सिस्टम किसी भी इंसान को मुश्किल समय से बाहर आने में मदद करता है। एक्ट्रेस ने युवा महिलाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और भावनात्मक रूप से मजबूत बनना चाहिए। उनके मुताबिक आत्मनिर्भरता सिर्फ करियर नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक मजबूती से भी जुड़ी होती है। मौनी ने कहा कि लोगों की राय और सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं आती-जाती रहती हैं, लेकिन सबसे जरूरी खुद को समझना और अपने फैसलों पर भरोसा रखना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनाना चाहिए और अपनी पहचान किसी बाहरी धारणा से तय नहीं होने देनी चाहिए। मौनी का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग उनकी बेबाकी व आत्मनिर्भरता के संदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। __________________________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. मौनी रॉय-सूरज ने फिर किया एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो:गुरुवार को अलग होने की घोषणा की थी, दोस्ती बनाए रखने की कही थी बात एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।पूरी खबर पढ़ें..
मौनी रॉय बोलीं- सबसे अजीब अफवाह थी मैं गे हूं:सेक्शुअलिटी की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, मुश्किल समय में दोस्तों के सपोर्ट का किया जिक्र
By InstaKhabar
On: June 13, 2026 7:58 PM






