इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:पायलट ने गलती से हेलीपैड से 1km दूर लैंडिग की; भुजबल पुणे में पहुंचे थे

On: April 11, 2026 4:23 PM
Follow Us:

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह पुणे के पुरंदर इलाके में हेलीपैड से एक किलोमीटर दूर पार्किंग एरिया पर उतर गया। यह जगह हेलिपैड के लिए तय नहीं थी, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह हेलिकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हेलिकॉप्टर की लैडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखा कि पार्किंग एरिया में कई कार कतार में खड़ी थी। वहीं पर गाड़ियों के सामने हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की गई। इस दौरान धूल का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को लेकर भुजबल ने बताया, ‘पायलट ने पार्किंग एरिया पर गलत जगह लैंडिंग की। हम सभी सुरक्षित हैं।’ पायलट, क्रू मेंबर या हेलिकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को देंगे और पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियम के मुताबिक, जब भी किसी हेलिकॉप्टर को किसी विशेष क्षेत्र में उतरना होता है, तो स्थानीय लोक निर्माण विभाग हेलिकॉप्टर के क्रू मेंबर को निर्देश देता देता है। पुणे जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने हेलीपैड तैयार किया था और क्रू मेंबर को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जॉब छोड़ शुरू किया मत्स्य पालन:अब कमा रहे सालाना 20 लाख रुपए, 30 लोगों को दिया रोजगार; केज कल्चर से हुआ फायदा

जमशेदपुर में नाले की समस्या पर लोगों का प्रदर्शन:विधायक के खिलाफ नारेबाजी, गंदे पानी से परेशान हैं बस्तीवासी

दिल्ली में 50 हजार की इनामी महिला ड्रग तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने 200 CCTV और 100 मोबाइल खंगाले; 11 केस दर्ज; अपराध में बेटियां भी शामिल

शाह बोले- भाजपा और हुमायूं नॉर्थ पोल- साउथ पोल जैसे:बाबरी मस्जिद बनवाने वाले का साथ नहीं देंगे, इसके बजाय विपक्ष में बैठना पंसद

नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

भाजपा नेता के घर फायरिंग, 3 अपराधी गिरफ्तार:सरायकेला पुलिस ने हथियार और स्कूटी भी बरामद की

Leave a Comment