इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मणिपुर में हथियारबंद बदमाशों का हमला, तीन लोगों की हत्या:सात घर भी जलाए, गोलीबारी शुरू होते ही जंगल में भागे लोग

On: June 5, 2026 7:28 PM
Follow Us:

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार तड़के हुए हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सैतू-गामफाजोल उपखंड के लोइबोल खुल्लेन गांव में सुबह करीब चार बजे हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया। इस दौरान सात घर भी जला दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि दो गुटों के बीच कई मिनट तक गोलीबारी हुई। गोलीबारी शुरू होते ही गांव के लोग जान बचाने के लिए पास के जंगलों में शरण लेने को मजबूर हो गए। मारे गए लोगों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, टिनमैरी हाओकिप और जांगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों की मौत गोलीबारी के दौरान हुई। जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा- CM सिंह CM वाई. खेमचंद सिंह ने हमले को घिनौना और कायराना बताया। निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसके जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सिंह ने राज्य पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं, उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने कहा कि सरकार इस घटना को गंभीरता से ले रही है। जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और डर व विभाजन फैलाने की कोशिश करने वालों के बहकावे में नहीं आने की अपील की। KIM ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की इसी बीच, राज्य में कुकी जनजातियों के शीर्ष संगठन KIM (कुकी इनपी मणिपुर) ने भी हमले की निंदा की और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जांच की मांग की। KIM ने अपने बयान में कहा कि वह निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हुई इस हिंसा की कड़ी निंदा करता है। संगठन के मुताबिक, निर्दोष लोगों की हत्या और घरों व आजीविका को नुकसान पहुंचाना मानव गरिमा और बुनियादी मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
———————– ये खबर भी पढ़ें: म्यांमार सीमा से आए उग्रवादियों ने मणिपुर में घर जलाए:सुबह 4 बजे हमला, लोग जान बचाकर जंगलों में भागे, महिला समेत दो लापता मणिपुर के कमजोंग जिले में गुरुवार को उग्रवादियों ने कई गांवों पर हमला किया। कई घरों में आग लगा दी। मणिपुर के कमजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास गुरुवार सुबह हथियारबंद उग्रवादियों ने कई गांवों पर हमला किया। कई घरों में आग लगा दी गई। लोग जान बचाकर जंगलों में भाग गए। पुलिस के मुताबिक, हमला सुबह करीब चार बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव, झामुमो ने की बैठक:दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर चर्चा, सीएम करेंगे औपचारिक एलान

काला-हिरण फिल्म के सपोर्ट में आईं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड:प्रोड्यूसर को कहा- फिल्म बनाने का पूरा हक है, सिर्फ दोषी लोग ही धमकी देते हैं

कोडरमा के पेट्रो जलप्रपात में डूबने से युवक की मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा; बिहारशरीफ से आया था युवक, एक अन्य की हालत गंभीर

सांप काटने से युवक की मौत, सोते वक्त हुआ हादसा:धनबाद अस्पताल में हंगामा, परिजन बिना पोस्टमॉर्टम शव ले जाने पर अड़े

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की:एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया प्रत्याशी; 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव

बोकारो में शराब दुकान में सेंधमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, 3.5 लाख की शराब बरामद

Leave a Comment