इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मस्‍क ने ट्विटर से निकाला तो खड़ी की अपनी कंपनी:पराग जैन ने शुरू की पैरेलल वेब सिस्‍टम्स; दो साल में कमाए 19 हजार करोड़

On: July 11, 2026 9:19 PM
Follow Us:

पराग अग्रवाल इंडियन अमेरिकन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने CEO पद छोड़ते समय पराग को कंपनी का अगला CEO घोषित किया था। लेकिन अक्टूबर 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया तो पराग को इस पद से हटा दिया। पराग ने शुरू की अपनी कंपनी ट्विटर छोड़ने के बाद पराग अग्रवाल ने किसी दूसरी कंपनी में नौकरी करने के बजाय अपना काम शुरू करने का फैसला किया। 2023 में पराग ने खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Parallel Web Systems Inc के साथ टेक्नोलॉजी जगत में वापसी की। यह क्लाउड प्लेटफॉर्म AI सिस्टम्स को इंटरनेट पर रियल-टाइम रिसर्च करने की क्षमता देता है। पराग ने IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है। इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में एमएस और पीएचडी की डिग्री ली। क्या काम करती है पराग की कंपनी पराग की कंपनी पैरेलल वेब सिस्टम्स ‘एआई एजेंट्स’ के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। ये ऐसे स्वतंत्र सॉफ्टवेयर सिस्टम होते हैं, जो इंसानों की तरह खुद कई तरह के काम कर सकते हैं। आमतौर पर एआई सिर्फ पुराने फीड किए गए डेटा पर काम करते हैं, लेकिन पराग की कंपनी ऐसे टूल बना रही है जो एआई को सीधे लाइव इंटरनेट पर जाने, रियल-टाइम जानकारी निकालने और मुश्किल कामों को अंजाम देने की ताकत देते हैं। यह कंपनी कई तरह के एपीआई (API) ऑफर करती है, जिनकी मदद से एआई वेबसाइट से डेटा जुटा सकता है और ऑनलाइन कामों को अपने आप पूरा कर सकता है। गूगल के पूर्व कर्मचारी ने शुरू किया अपना रेस्टोरेंट, कमाई करोड़ों में गूगल के पूर्व कर्मचारी सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने पिछले साल 4.2 करोड़ रुपये सालाना की नौकरी छोड़ कर अपना रेस्टोरेंट खोल लिया। अब अमेरिका के टेक्सास में उनका रेस्टोरेंट हलाल बार्बेक्यू (BBQ) के नाम से मशहूर हो गया है। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। अब्दुल काफी ने गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब और क्रूज में भी 14 साल तक नौकरी की थी। उनकी उम्र 35 साल है। सलाहुद्दीन ने क्यों छोड़ी नौकरी सलाहुद्दीन ने बताया कि उनका टेक इंडस्ट्री से मन भर गया था। उन्हें महसूस हुआ कि यहां काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए हो रहा है, न कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए। इसी वजह से उन्होंने गूगल की नौकरी छाड़ दी और एक नॉन-प्रॉफिट (NGO) संस्था से जुड़ गए। दोस्तों की तारीफ से आया रेस्टोरेंट का आइडिया सलाहुद्दीन को खाना बनाने का बहुत शौक था। नौकरी करते हुए भी वह अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टियां और बार्बेक्यू होस्ट करते थे। दोस्तों को उनका बनाया खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा स्वाद पहले कभी नहीं चखा। दोस्ती से मिली तारीफ के चलते उनके दिमाग में रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया। उन्होंने सोचा कि क्यों न टेक्सास बार्बेक्यू में कुछ नया ट्राई किया जाए। इसके बाद दिसंबर 2024 में Kafi BBQ नाम से अपना रेस्टोरेंट खोला। शुरुआत इतनी अच्छी थी कि उन्होंने 3 दिन के लिए जो खाना बनाया था, वह पहले ही दिन खत्म हो गया और उन्हें उसी रात दोबारा खाना बनाना पड़ा। रेस्टोरेंट खोलने में खर्च हुए 8.4 करोड़
इतनी बड़ी कमाई के बाद भी सलाहुद्दीन ने रेस्टोरेंट से खुद के लिए एक भी रुपया सैलरी नहीं ली है। वह अपनी पुरानी बचत से ही अपना खर्च चला रहे हैं। रेस्टोरेंट खोलने में करीब 8.4 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इसे वह अभी तक पूरी तरह वसूल नहीं पाए हैं। सलाहुद्दीन के अनुसार उसके पेरेंट्स इराकी थे। उन्होंने बचपन में नॉन हलाल रेस्टोरेंट जो कांसास सिटी बार्बेक्यू में जो खाना खाया था, वह उनकी इंस्पिरेशन बना। इतनी अच्छी कमाई के बाद भी काफी ने इस रेस्टोरेंट में से अपनी सैलरी अभी तक नहीं निकाली है। वे कहते हैं कि उनके रेस्टोरेंट को चलाने का खर्च बहुत ज्यादा है। वे अपनी बचत से गुजारा करते हुए सारा पैसा वापस बिजनेस में ही लगा रहे हैं। रेस्टोरेंट की मार्केटिंग और अन्य कामों में भी उनका बहुत पैसा खर्च हो जाता है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें 24 साल की उम्र में बेंगलुरू में नौकरी छोड़ी:गांव में पिता से 1 लाख उधार लेकर शुरू किया स्टार्टअप, आज कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़ बिहार में पूर्णिया जिले में रहने वाले प्रिंस राज शुक्ला ने बेंगलुरु में अपनी नौकरी करने छोड़कर एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू किया और आज उनकी स्टार्टअप से बहुत अच्छी कमाई हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल:पट्रोल पंपों पर की ड्राइवरों से बात, बोले- ई-20 पेट्रोल से घट रहा वाहनों का माइलेज

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

लॉर्ड्स टेस्ट- भारत को 115 रन की बढ़त:पहली पारी में इंग्लैंड विमेंस टीम 170 रन पर ऑलआउट; क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लिए

बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए

दिल्ली विधानसभा में मंगल महर्षि चरितम् का विमोचन:संस्कृत का महाकाव्य, विजेंद्र गुप्ता बोले- संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत चेतना

प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार-वर्ल्ड बैंक ने मिलाया हाथ:65% खर्च उठाएगा बैंक: 8,300 करोड़ से शुरू होगी महापरियोजना

Leave a Comment