इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

निर्माणाधीन पुलिया में अनियमितता, डीसी ने किया निरीक्षण:बुधुडीह में खामियां उजागर, इंजीनियर को फटकार; एजेंसी पर कार्रवाई तय

On: March 18, 2026 3:28 PM
Follow Us:

जामताड़ा जिले में निर्माणाधीन पुलिया में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। स्टेट हाईवे 419 पर बुधुडीह के पास बन रही एक पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर डीसी रवि आनंद ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिया निर्माण में कई तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गईं। डीसी ने मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू सहित अन्य अधिकारी व अभियंता मौजूद थे। बुधुडीह के बाद टीम ने सोनबाद में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, स्पेशल डिवीजन के अंतर्गत चेंगाईडीह में बन रही पुलिया की जांच में भी अनियमितताएं सामने आईं। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी स्पष्ट पाई गई है डीसी रवि आनंद ने बताया कि पुल एवं पुलिया निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर इन स्थलों का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी स्पष्ट पाई गई है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कई स्थानों पर पुल और पुलिया का निर्माण कार्य जारी गौरतलब है कि स्टेट हाईवे 419 धनबाद से जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल की सीमा तक जुड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। इस परियोजना के तहत कई स्थानों पर पुल और पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। फिलहाल, अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एक टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डायरेक्टर आदित्य धर बोले-धुरंधर 2 के स्पॉयलर शेयर न करें:कहा- फैंस फिल्म के सरप्राइज और सस्पेंस को खराब न होने दें

पंजाबी सिंगर दिलजीत ने शो से दिया 114 करोड़ टैक्स:दिल लुमिनाती टूर ने कमाए 943 करोड़, 3.2 लाख लोग पहुंचे, सिंगर ने किया थैंक्स

डीजीपी पहुंची हजारीबाग:रामनवमी रूट का किया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

ICC टी–20 रैंकिंग में बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की नई फिल्म का ऐलान:कॉमेडी फिल्म मेस में चोरों और सनकी मकान मालिक की कहानी; राजेश कृष्णन करेंगे डायरेक्ट

किसी भी उम्र का बच्चा गोद लेने पर मातृत्व अवकाश:अभी 3 महीने से कम का होना जरूरी था, सुप्रीम कोर्ट बोला- पितृत्व अवकाश पर भी कानून बने

Leave a Comment