इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

ओ रोमियो ने दो दिनों में कमाए 23.51 करोड़:शनिवार में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.50 करोड़, वीकेंड का फायदा मिला, 43 प्रतिशत उछाल मिली

On: February 15, 2026 1:11 PM
Follow Us:

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने दो दिनों में 23.51 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 9 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था, जिसके बाद अब फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर वेबसाइड सैकनिल्क के मुताबिक, 13 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद शनिवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ के लगभग कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 23.51 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड का मिला फायदा, 45 पर्सेंट की उलाछ मिली ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 45 प्रतिशत का उछाल देखने मिला है। फिल्म देशभर में 4700 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 19.3 प्रतिशत है। अनुमान है कि शनिवार की ही तरह रविवार को भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। मर्दानी 3 ने 16वें दिन कमाए 1.65 करोड़ ओ रोमियो के साथ ही रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 भी सिनेमाघरों में है। 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 43.15 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म से पहले 23 जनवरी को सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई थी। बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिलीज के 23वें दिन यानी इस शनिवार 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल इंडियन कलेक्शन 382 करोड़ रुपए हुए है, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 438 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
फिल्म ओ रोमियो को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है, जिसमें तृप्ति डिमरी, शाहिद कपूर, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर अहम किरदारों में हैं। ये शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है, इससे पहले दोनों फिल्म कमीने, रंगून और हैदर में साथ काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में दून एक्सप्रेस से 16 जिंदा कछुए बरामद:सीट के नीचे रखे थे इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के कछुए, वन विभाग को सौंपे जाएंगे

आंध्र के अमरावती में बनेगी देश की पहली AI यू​निव​र्सिटी:19 फरवरी को रखी जाएगी आधारशिला; 2029 से एडमिशन शुरू होंगे, 8वीं से मिलेगा प्रवेश

लाइव सेशन में ट्रोल हुए रणबीर कपूर:फैन बोला- एक सुपरस्टार फिल्म रिलीज का बोलकर 3-4 साल गायब हो जाता है, एक्टर बोले- ये मेरी बदकिस्मती

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ बोले- टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज के बराबर:BJP बोली- सपकाल पागल हो चुके हैं; पुणे में पूर्व विधायक के पोस्टर जलाए, केस दर्ज

वैलेंटाइन डे पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक सॉन्ग रिलीज:गाने ‘मैं हूं’ में दिखी सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की लविंग केमिस्ट्री

धनबाद के कुबेर होटल में युवक बेहोश मिला:दरवाजा तोड़ पुलिस ने निकाला बाहर; जहर खाने की आशंका, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Leave a Comment