इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पाकुड़ में भव्य तरीके से हुआ होलिका दहन:रथ मेला मैदान में जुटे सैकड़ों लोग, श्रद्धालुओं ने की अग्नि की परिक्रमा

On: March 3, 2026 10:07 AM
Follow Us:

पाकुड़ जिला मुख्यालय के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था की ओर से पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैदान के मध्य भव्य मुख्य पंडाल तैयार किया गया था, जिसके ठीक सामने होलिका और भक्त प्रह्लाद की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। होलिका दहन के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ियों और अन्य जलावन सामग्री की व्यवस्था की गई थी। निर्धारित शुभ मुहूर्त पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं की जयघोष के बीच जैसे ही अग्नि प्रज्ज्वलित हुई, पूरा मैदान आस्था और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। श्रद्धालुओं ने की अग्नि की परिक्रमा होलिका दहन होते ही उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कई श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और होली के पारंपरिक गीतों की धुन सुनाई देती रही। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। होलिका दहन से पहले श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और ठंडाई का आनंद लिया, जिससे माहौल और भी उत्सवी हो गया। 8 वर्षों से जारी परंपरा, भाईचारे का संदेश सत्य सनातन संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि उनकी संस्था पिछले आठ वर्षों से लगातार होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देते हैं। होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े बड़ी संख्या में सदस्य भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। होलिका दहन के साथ ही जिले में होली पर्व का विधिवत आगाज हो गया है। बाजारों में भी रंग, गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ गई है, वहीं कई स्थानों पर होली मिलन समारोहों का आयोजन शुरू हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलामू में सैप जवान की सड़क हादसे में मौत:अखंड कीर्तन से लौट रहे थे, नए ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने गिरे, सुबह मिली जानकारी

होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़:झारखंड-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं, आज से चलेगी टाटा बक्सर टाटा होली स्पेशल

जापान के कोडो ग्रुप का वर्ल्ड टूर:ड्रम मास्टर्स बनने के लिए 2 साल बिना फोन-इंटरनेट के रहना पड़ता है, खुद बनाते हैं अपना खाना, चावल की बोरियां लेकर पेरिस पहुंचे

इंटरव्यू: एक्टर रणविजय सिंह ने कहा:यूथ अपनी सेल्फ-वर्थ पहचानें; ट्रेंड नहीं टारगेट के पीछे दौड़ो, किसी और के लिए नहीं खुद के लिए जियो

‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’:मोहम्मद आमिर की PCB पर तीखी टिप्पणी, चेयरमैन मोहसिन नकवी को भी दी चेतावनी

वानखेड़े स्टेडियम में 71% टी-20 जीता भारत:इंग्लैंड यहां 97 पर सिमट चुका; मुंबई में महज एक वर्ल्डकप सेमीफाइनल जीत सकी टीम इंडिया

Leave a Comment