इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पाकुड़ में तेज रफ्तार टेंपो पलटा, 10 घायल:लिट्टीपाड़ा के लब्दाघाटी में बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 2 गंभीर रेफर

On: April 6, 2026 4:14 PM
Follow Us:

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार टेंपो पलटने से चालक सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना मुख्य सड़क पर लब्दाघाटी में हुई। जानकारी के अनुसार, बिना नंबर का यह टेंपो सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बेहड़ा पहाड़ गांव से सवारियां लेकर लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हाट जा रहा था। लब्दाघाटी ढलान पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही दो बार पलट गया। वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया। सभी घायल बेहड़ा गांव के निवासी इस दुर्घटना में टेंपो चालक मिलन साहा (20) सहित देवा पहाड़िया (36), रामा पहाड़िया (23), दाबी पहाड़िन (35), बामड़ी पहाड़िन (22), मैसी पहाड़िन (45), दाबी पहाड़िन (20), चिकना पहाड़िया (36), बामड़ी पहाड़िन (62) और आसना पहाड़िया (25) घायल हो गए। सभी घायल सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बेहड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल मिलन साहा और चिकना पहाड़िया को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाने ले आई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र

चीन का ड्रोन कंट्रोल:दुनियाभर के 80% ड्रोन बनाने वाले चीन में मई से रियल-नेम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल लिंकिंग जरूरी

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

चतरा में ‘गौतम डीलक्स’ बस के मालिक ने किया सुसाइड:कर्ज और व्यापारिक दबाव से थे परेशान, इलाज के दौरान मौत

चतरा पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़:चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

पलामू के युवक की गढ़वा में सड़क हादसे में मौत:बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा, इलाज के दौरान एमएमसीएच में तोड़ा दम

Leave a Comment