इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पलामू में रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़:चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी, मार्बल व्यवसायी की शिकायत पर खुला मामला

On: March 22, 2026 3:36 PM
Follow Us:

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए रंगदारी मांगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक मार्बल व्यवसायी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि अज्ञात नंबरों से उसे लगातार कॉल कर रंगदारी की मांग की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस मो. याकूब के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जिससे मामले की कड़ियां जुड़ती चली गईं। गिरोह की पूरी साजिश सामने आ गई। मुख्य साजिशकर्ता ने चोरी के मोबाइल से दी धमकी जांच में सामने आया कि हैदरनगर के शोबा निवासी रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह और लोहरपुरा गांव का प्रिंस कुमार मेहता इस गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता हैं। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरी किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। इन नंबरों के माध्यम से व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी मांगी जाती थी और उन्हें डराया-धमकाया जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य योजनाबद्ध तरीके से काम करते थे ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके। तकनीकी जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और उनके ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। नशेड़ियों को बनाते थे निशाना, एक आरोपी फरार गिरोह के अन्य सदस्य जपला के मकबरा रोड पुरानी बाजार निवासी शुभम केशरी और अमन कुमार चौरसिया हुसैनाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास नशे में धुत लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन चोरी करते थे। इसके बाद ये मोबाइल और सिम कार्ड मुख्य आरोपियों तक पहुंचाए जाते थे, जिनका उपयोग रंगदारी मांगने में किया जाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविशंकर सिंह, शुभम केशरी और अमन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। फिलहाल फरार आरोपी प्रिंस मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी बनीं शोस्टॉपर:तमन्ना भाटिया और खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक किया, देखें तस्वीरें

प्रेग्नेंट महिला को वर्क फ्रॉम होम नहीं दिया,₹200 करोड़ जुर्माना:डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई थी, अमेरिकी कोर्ट बोला- कंपनी जिम्मेदार

फुटबॉल क्लब चेल्सी ने शुरू की ‘बॉल-हडल’ की नई परंपरा:खिलाड़ियों को डांस करने, घास पर चलने जैसी प्री-मैच रस्मों से मिलती है ऊर्जा; इन्हें साथ करें तो पूरी टीम में आती है एकाग्रता

ट्रैक एंड फील्ड की नई सनसनी:रेस से पहले ब्लड क्लॉट, फिर भी चैम्पियन; US के जॉर्डन एंथनी ने जीता 60 मीटर का वर्ल्ड गोल्ड

पाकुड़ में एनओसी नहीं होने पर वाटर पार्क बंद:जिला प्रशासन को उद्घाटन की नहीं थी जानकारी, 18 मार्च से किया गया था प्रारंभ

IPL 2026 से पहले श्रीलंका बोर्ड का सख्त फैसला:हसरंगा, पथिराना सहित 4 खिलाड़ियों की NOC अटकी; फिटनेस टेस्ट पास करने पर ही मिल सकेगी मंजूरी

Leave a Comment