इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पलामू में सोन नदी तट पर महिला का शव मिला:हत्या कर बालू में लाश दबाने की आशंका, नहीं हो सकी मृतका की पहचान

On: March 4, 2026 2:29 PM
Follow Us:

पलामू के हुसैनाबाद में सोन नदी के सुनसान तट पर एक महिला का शव बालू में छिपा हुआ मिला। यह घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी ओपी अंतर्गत देवरीकला गांव की है। करीब 30 वर्षीय मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को बालू में दबाया गया था। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे बालू में कुछ संदिग्ध देखा, जिसके बाद उन्हें महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही देवरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव बालू से ढंका हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को छिपाने का प्रयास किया गया था। देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के सभी थानों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 4 नाम:महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, रामदास अठावले उम्मीदवार; अब तक 13 नाम का ऐलान

जमशेदपुर पुलिस ने मनीष सिंह को किया गिरफ्तार:गोल्डन लीफ रिजॉर्ट में छापेमारी, कई मामलों में फरार चल रहे अपराधी को चांडिल से पकड़ा

टाटा-महिंद्रा को टक्कर देगी JSW की पहली SUV:प्लग-इन हाइब्रिड कार में मिलेगी 1000km से ज्यादा की रेंज; दिवाली तक लॉन्च होगी

धनबाद में अफसरों ने मनाई होली:डीसी-एसएसपी आवास पर एकजुटता, दिया शांति-सौहार्द का संदेश

पलामू में सैप जवान की सड़क हादसे में मौत:अखंड कीर्तन से लौट रहे थे, नए ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने गिरे, सुबह मिली जानकारी

होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़:झारखंड-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं, आज से चलेगी टाटा बक्सर टाटा होली स्पेशल

Leave a Comment