इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पलामू में ट्रैक्टर ने दो बाइकों में मारी टक्कर:एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, ट्रैक्टर चालक फरार, वाहन जब्त

On: October 24, 2026 10:22 AM
Follow Us:

पलामू के मेदिनीनगर-पांकी सड़क पर उड़हुलिया गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव निवासी नवल किशोर साव के 26 वर्षीय पुत्र रतन कुमार साव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव निवासी छोटू पांडेय है। रतन बेंगलुरु में काम करता था। दशहरा मनाने घर आया था। हादसे में उसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रतन की तीन साल और एक साल की दो छोटी बेटियां हैं। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, रतन कुमार साव और छोटू पांडेय बीती रात अलग-अलग बाइकों से डाल्टनगंज से लेस्लीगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उड़हुलिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रतन की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान रतन ने तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल रतन को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार छोटू पांडेय को हल्की चोटें आईं। उसे लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। रतन की मौत की खबर मिलते ही जमुने गांव स्थित उसके घर में मातम पसर गया। दशहरा मनाने घर आए बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटी बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों की चिंता और पीड़ा बढ़ गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर और दोनों बाइक जब्त की हादसे की सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में बजुर्ग को हाइवा ने कुचला; मौत:मूर्ति विसर्जन से लौटते समय हुआ हादसा, मुआवजे के लिए 3 घंटे रखा सड़क जाम

सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं

झारसुगुड़ा में 21 दिन का मेगा ब्लॉक:टाटानगर होकर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित, उत्कल एक्सप्रेस समेत दो दर्जन ट्रेनें रद्द; देखें लिस्ट

केरलम के लोक भवन में नॉन-वेज पर रोक:राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आदेश दिया, कल ही गवर्नर बने थे; कांग्रेस-लेफ्ट का विरोध

खबर हटके- मां के लिए रोज 50km दौड़:1750 साल पुरानी कब्र में परलोक का टिकट; पत्नी से झगड़ बिजली के तार पर चढ़ा

EC के अफसर पर बिना चर्चा फैसले लेने का आरोप:RTI से खुलासा- दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सेक्रेटरी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं

Leave a Comment