इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पंजाब में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे अरविंद केजरीवाल:बोले- केंद्र भी करे मदद, सभी को मुआवजा देंगे; CM मान की तबीयत खराब है

On: September 4, 2025 8:07 PM
Follow Us:

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बहुत बड़ा कहर आया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी निस्वार्थ भाव से एक दूसरे की मदद कर रहे है। लेकिन केंद्र सकरार को भी इसमें मदद करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अफगानिस्तान में आए हुए भूकम्प के लिए भारत सरकार मदद भेज रही है। लेकिन लेकिन पंजाब में इतना बड़ा दुख है, इसलिए केंद्र सरकार पंजाब की भी मदद करे। वहीं, उन्होंने कहा कि हम संभव मुआवजा लोगों को देंगे। 37 साल बाद पहली बार ऐसी बाढ़ आई चारों तरफ बहुत बड़ी बाढ़ आई हुई है। कई पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। कहते हैं 1988 में, यानी 37 साल पहले ऐसी बाढ़ आई थी। इसके बाद अब आई है। इतनी दुख की घड़ी में पंजाब सरकार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हमारे सारे मंत्री, सांसद-विधायक, हमारे सारे वर्कर, सारे अफसर, एसएसपी और डीसी इस काम में शिद्दत से लगे हुए हैं। लोग बचाने और राहत देने में जुटे हुए हैं। लोग घर छोड़ने को नहीं तैयार कारीवाल ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं जो अभी अपना घर छोड़ना नहीं चाहते। उनके पशु भी हैं। उन्हें यह भी डर है कि अगर घर छोड़ दिया तो पीछे से चोरी न हो जाए। कई लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है। राहत शिविरों में सरकार की तरफ से बहुत अच्छा इंतजाम किया गया है। लोगों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जा रही है। हालांकि यह बहुत दुख का समय है, लेकिन अपनी तरफ से जो कर सकते हैं, वह किया जा रहा है। जो लोग गांवों के अंदर हैं, उन्हें वहीं पर मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है। सिलेंडर तक लोगों को घर पहुंचा रहे
उन्होंने कहा- अभी मैं सीचेवाल से बात कर रहा था। इस एरिया में अगर कोई सिलेंडर की भी मांग करता है तो सीचेवाल जी सिलेंडर तक मुहैया करवा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान पंजाबियों का ही है। मैं समझता हूं, पंजाब सिर्फ एक सूबा नहीं है। जब-जब भारत पर किसी ने आक्रमण किया, पंजाब सीना तानकर खड़ा हो गया। उसने देश की रक्षा की। हरित क्रांति के दौरान जब देश को अन्न की जरूरत पड़ी, तब पंजाब ने पूरे देश का पेट भरा। पंजाबी निस्वार्थ से एक दूसरे की मदद में जुटे
केजरीवाल ने कहा- आज पंजाब मुश्किल में है, लेकिन पंजाबियों का जोश देखने वाला है। एक पंजाबी दूसरे पंजाबी की जिस तरह मदद कर रहा है, वह निस्वार्थ भाव से है। लोग अपना सोचे बिना पड़ोसी की सेवा कर रहे हैं। पूरी कोशिश जारी है और पूरा प्रशासन लगा हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी केजरीवाल ने कहा- आज मान साहब को भी मेरे साथ आना था। वह तीन-चार दिन से बिना खाए-पीए घूम रहे थे। आज सुबह उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई। मैं उनके घर भी मिलने गया था। उन्हें ड्रिप लगी हुई है। मैंने उनसे निवेदन किया कि एक-दो दिन आराम करें, नहीं तो मुश्किल हो जाएगी। लेकिन उनका मन सिर्फ पंजाब की मदद करने में लगा है। उन्होंने सुबह मुझसे चर्चा की थी और बताया था कि लगभग 1400 गांव और करीब तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हर गांव के लिए एक गजटेड अफसर नियुक्त किया जा रहा है, ताकि मौके पर ही मदद पहुंचाई जा सके। केंद्र सरकार से मदद की अपील उन्होंने कहा- मैं केंद्र सरकार से विनती करना चाहूंगा कि इस दुख की घड़ी में जितनी मदद हो सके उतनी मदद की जाए। मैंने देखा है कि अफगानिस्तान में भूकम्प आने पर केंद्र सरकार ने मदद भेजी थी। यह अच्छी बात है कि दुनिया में कहीं भी कुछ हो तो मदद करनी चाहिए। लेकिन पंजाब में इतना बड़ा दुख है, इसलिए केंद्र सरकार पंजाब की भी मदद करे। राहत और पुनर्निर्माण की तैयारी केजरीवाल ने कहा कि एक बार पानी नीचे उतरने और वापस जाने लगेगा, तो उस समय बीमारियां न फैले, इसका ध्यान रखना होगा। सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। जिनके घर टूट गए, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। जिनकी फसलें बर्बाद हो गईं, उन्हें भी मुआवजा मिलेगा। पंजाब सरकार से जितना हो पाएगा, अधिक से अधिक मदद दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी, रोशनी और उत्सव का नज़ारा

देशभर में ईद मिलाद-उन-नबी का जश्न: जुलूस-ए-मोहम्मदी, रोशनी और भाईचारे का पैगाम

थाईलैंड के पूर्व PM थाकसिन शिनवात्रा देश छोड़कर भागे:इलाज के बहाने दुबई गए, कोर्ट 9 सितंबर को सजा सुनाने वाली थी

रेवाड़ी में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा:15 पेटी जब्त, दिवाली से पहले स्टॉक कर दिल्ली में बेचने की प्लानिंग

ट्रम्प के मंत्री की टैरिफ हटाने के लिए 3 शर्तें:भारत ब्रिक्स छोड़े, रूस से तेल खरीदी बंद हो और अमेरिका का सपोर्ट करे

टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती होंगी:GST दरों में बदलाव का असर; 22 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

पंजाब-चंडीगढ़ के 2 टीचर राष्ट्रपति से सम्मानित:राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, एक का 15 साल से 100% रिजल्ट, दूसरे ने सरकारी स्कूलों में लगाए AC

Leave a Comment