इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पंजाबी सिंगर करण औजला जयपुर में करेंगे परफॉर्म:5 अप्रैल को JECC ग्राउंड में कॉन्सर्ट; 5.90 लाख रुपए तक के मिल रहे टिकट

On: April 1, 2026 4:11 PM
Follow Us:

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर करण औजला का 5 अप्रैल को कॉन्सर्ट होगा। इसका आयोजन सीतापुरा स्थित जेईसीसी ग्राउंड में किया जा रहा है। पंजाबी बीट्स, हिप-हॉप और पॉप म्यूजिक के मिश्रण से तैयार उनके गाने युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। सिंगर करण औजला इन दिनों अपने ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ पर हैं। करीब एक साल पहले भी करण औजला ने जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। उस कॉन्सर्ट में भी उनके हिट गानों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे थे। उसी जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इस बार फिर जयपुर में उनका कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। 1999 से लेकर 5.90 लाख रुपए तक टिकट यादगार म्यूजिक नाइट की तैयारी आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं बल्कि पंजाबी पॉप म्यूजिक के नए दौर का जश्न है। शानदार साउंड, भव्य स्टेज प्रोडक्शन और करण औजला की दमदार प्रस्तुति के साथ यह शो जयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार रात साबित होने वाला है।

गीतों की मशीन के नाम मशहूर करण औजला कंटेंम्परेरी पंजाबी म्यूजिक के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते हैं। पंजाब में जन्मे और भारत-कनाडा के बीच सक्रिय रहने वाले औजला ने अपने दमदार गीतों, अलग अंदाज और मंच पर जबरदस्त प्रस्तुति के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फैंस उन्हें “गीतों की मशीन” के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि उन्होंने बतौर गीतकार और गायक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी खासियत यह है कि वे पारंपरिक पंजाबी संगीत को आधुनिक हिप-हॉप और आर-एंड-बी के साथ जोड़कर नया संगीत तैयार करते हैं। सुपरहिट गाने करेंगे परफॉर्म जयपुर कॉन्सर्ट में करण औजला अपने कई चर्चित और हिट गानों पर लाइव परफॉर्म करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से सॉफ्टली, एडमायरिंग यू, विनिंग स्पीच, चिट्टा कुर्ता, डोंट लुक, मेकिंग मेमोरीज एल्बम जैसे कई गाने शामिल हैं। उनके गीतों को दुनिया भर में करोड़ों बार ऑनलाइन सुना जा चुका है और उनके लाइव शो को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीसीसीएल में आश्रित नियोजन की मांग पर उबाल:धनबाद में जनता मजदूर संघ का सामूहिक उपवास, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

चाईबासा में मुर्गे के विवाद में चाचा की हत्या:भतीजे समेत चार ने किया हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

RCB पेसर नुवान तुषारा कोर्ट पहुंचे:IPL खेलने पर श्रीलंका बोर्ड ने मना किया था, बोले- कॉन्ट्रैक्ट पहले ही खत्म हो चुका

आंजन धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ

बोकारो का कुख्यात अपराधी शाहनवाज हुसैन गिरफ्तार:रंगदारी और पत्नी पर हमले के आरोप में पुलिस ने पकड़ा, लंबा रहा है आपराधिक इतिहास

विलियम्स ने टीम इंडिया के लिए छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता:कहा- दिल जहां, घर वहां; नाना ने 1956 में बंगाल को हराया था

Leave a Comment