इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पूर्व एयरमार्शल बोले- 4 राफेल गायब होने की रिपोर्ट गलत:ब्रिटिश मैगजीन ने 36 की जगह 32 बताए; पाकिस्तान ने गिराने का दावा किया था

On: November 20, 2026 5:25 PM
Follow Us:

भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की संख्या को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्रिटिश एविएशन मैगजीन फ्लाइटग्लोबल की ताजा रिपोर्ट में भारत के 36 राफेल विमानों में से सिर्फ 32 को ऑपरेशनल बताया गया है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि बाकी चार विमान कहां हैं या उन्हें सक्रिय सूची से क्यों हटाया गया। पूर्व वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल एन. तिवारी (रिटायर्ड) ने इन आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने मैगजीन से अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की दोबारा जांच करने को कहा है। तिवारी ने कहा कि जिन सूत्रों ने पहले राफेल विमानों के नंबर देकर उन्हें मार गिराने का दावा किया था, वे विमान बाद में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखे। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के चार राफेल विमान मार गिराने का दावा किया था। मैगजीन ने पिछले साल 35 राफेल विमानों को एक्टिव बताया था फ्लाइटग्लोबल की ‘वर्ल्ड एयर फोर्सेज डायरेक्टरी’ में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की सूची में राफेल DH/EH की संख्या 32 बताई गई है। DH दो सीटों वाला और EH एक सीट वाला राफेल विमान है। भारत ने फ्रांस से कुल 36 राफेल खरीदे थे। इनमें 28 एक सीट वाले और 8 दो सीट वाले विमान शामिल हैं। पिछले साल की रिपोर्ट में मैगजीन ने 35 राफेल विमानों को सक्रिय बताया था। इस बार संख्या घटाकर 32 कर दी गई है। रिपोर्ट में इस बदलाव का कोई कारण या समर्थन में सबूत नहीं दिया गया है। यह रिपोर्ट ब्रिटेन की एविएशन डेटा और एनालिटिक्स कंपनी सीरियम के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। पूर्व एयरमार्शल बोले- पहले दिए गए टेल नंबर वाले विमान उड़ान भर रहे एयर मार्शल एन. तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि फ्लाइटग्लोबल को अपने सूत्रों का दोबारा मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं सूत्रों ने पहले उन राफेल विमानों के टेल नंबर दिए थे, जिन्हें पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराने का दावा किया था। तिवारी के मुताबिक, उन टेल नंबर वाले विमान बाद में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में उड़ान भरते दिखाई दिए। उन्होंने भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह का भी जिक्र किया। तिवारी ने कहा कि इन्हीं सूत्रों ने शिवांगी सिंह को युद्ध के दौरान बंदी बनाए जाने का दावा किया था, जबकि बाद में उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीर सामने आई थी। पाकिस्तान ने रिपोर्ट को अपने दावे के समर्थन में बताया फ्लाइटग्लोबल की रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तान ने इसे अपने दावे के समर्थन में पेश किया। पाकिस्तान का दावा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने भारत के चार राफेल विमान मार गिराए थे। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने भी रिपोर्ट के आंकड़ों को इस दावे की पुष्टि के तौर पर पेश किया। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने दावे के समर्थन में राफेल विमानों के मलबे या सैटेलाइट तस्वीरों जैसे सत्यापित सबूत पेश नहीं किए हैं। भारत के रक्षा अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विमान खोने की बात स्वीकार की थी, लेकिन विमानों की संख्या और उनके प्रकार की जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने पाकिस्तान के चार राफेल गिराने के दावे को खारिज किया था। वायुसेना के टेंडर में सभी 36 राफेल के लिए सपोर्ट मांगा गया जून 2026 में भारतीय वायुसेना ने सभी 36 राफेल विमानों के लिए ‘ब्रिज सपोर्ट’ मांगा था। यह लड़ाकू विमानों के तकनीकी सहयोग और लॉजिस्टिक्स के लिए दिया जाने वाला अल्पकालिक अनुबंध होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेंडर को पूरे राफेल बेड़े के लिए तकनीकी सहायता और रखरखाव की योजना के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, टेंडर से यह साबित नहीं होता कि सभी 36 विमान एक ही समय पर ऑपरेशनल थे। फ्लाइटग्लोबल की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत 114 और राफेल विमान खरीदने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसके लिए फ्रांस को ऑर्डर दिया गया है। वहीं, भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल विमानों का अलग से ऑर्डर दिया जा चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मदुरै की थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को जलेगा दीपम:SC की मंजूरी; आम लोगों की एंट्री पर रोक; रस्म को लेकर दरगाह-मंदिर में विवाद

मुश्किल में स्पाइसजेट, कंपनी कर्जदार, सिर्फ 13 प्लेन बचे:DGCA ने फ्लाइट कैंसिल-लेट होने पर जवाब मांगा; 2019 में देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन थी

कांग्रेस सांसद बोले-सिराज नाम की वजह से टीम से बाहर:BJP बोली- खेल पर राजनीति न करें; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला

राहुल बोले- नोटबंदी-GST ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया:मोनोपॉली से नौकरियां पैदा नहीं होतीं; कल मोदी ने उद्योगपतियों को फटकार लगाई थी

विलियमसन ने चुने अगले फैब-5 टेस्ट बैटर:गिल-जायसवाल, ब्रुक, ग्रीन और रचिन शामिल; 2014 में मार्टिन क्रो ने चुने थे फैब-4 बैटर

ट्रम्प ने सीढ़ियों पर जिनपिंग का हाथ थामा:पुतिन के साथ न्यूक्लियर ब्रीफकेस, समिट के दौरान सो गए ट्रम्प, APEC के 10 मोमेंट्स

Leave a Comment