इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पूर्णिया में सनसनी: जदयू नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

On: November 5, 2025 9:47 AM
Follow Us:
पूर्णिया में सनसनी: जदयू नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

पूर्णिया (बिहार):पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक जदयू नेता के बड़े भाई, उनकी पत्नी और बेटी के शव उनके आवास से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी माला देवी और बेटी तनु प्रिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों के शव यूरोपियन कॉलोनी स्थित उनके घर से मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही केहाट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ज्योति शंकर ने बताया कि, “मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।”

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नवीन कुशवाहा क्षेत्र में एक लोकप्रिय चेहरा थे और पूर्व में लोकसभा व विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि वे जदयू नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई थे।

पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पूरे मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है— हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।

जिले में इस त्रिपल डेथ से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग शोक और अविश्वास में हैं, जबकि पुलिस उच्चाधिकारियों ने कहा है कि घटना की गहन जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लैक्मे फैशन वीक के तीसरे दिन दिशा पाटनी बनीं शोस्टॉपर:तमन्ना भाटिया और खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक किया, देखें तस्वीरें

प्रेग्नेंट महिला को वर्क फ्रॉम होम नहीं दिया,₹200 करोड़ जुर्माना:डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई थी, अमेरिकी कोर्ट बोला- कंपनी जिम्मेदार

फुटबॉल क्लब चेल्सी ने शुरू की ‘बॉल-हडल’ की नई परंपरा:खिलाड़ियों को डांस करने, घास पर चलने जैसी प्री-मैच रस्मों से मिलती है ऊर्जा; इन्हें साथ करें तो पूरी टीम में आती है एकाग्रता

ट्रैक एंड फील्ड की नई सनसनी:रेस से पहले ब्लड क्लॉट, फिर भी चैम्पियन; US के जॉर्डन एंथनी ने जीता 60 मीटर का वर्ल्ड गोल्ड

पलामू में रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़:चोरी के मोबाइल-सिम से देते थे धमकी, मार्बल व्यवसायी की शिकायत पर खुला मामला

पाकुड़ में एनओसी नहीं होने पर वाटर पार्क बंद:जिला प्रशासन को उद्घाटन की नहीं थी जानकारी, 18 मार्च से किया गया था प्रारंभ

Leave a Comment