इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:इस बार आरडीएक्स विस्फोट का मिला ईमेल, पुलिस छावनी में बदला कोर्ट परिसर

On: February 28, 2026 2:19 PM
Follow Us:

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने का फिर से धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में लिखा गया है कि इस बार कोर्ट में विस्फोट आरडीएक्स से किया जाएगा। यह धमकी पिछले महीने 6 फरवरी को मिली धमकी की तरह गंभीर मानी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी टीम
धमकी मिलने के तुरंत बाद रांची पुलिस एक्टिव हो गई। मेल की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही कोर्ट परिसर में हर जगह तलाशी शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई
धमकी के बाद सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल दिया गया। समाहरणालय की ओर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार को थोड़ी देर के लिए बंद किया गया। रांची पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। बताते चलें कि 6 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच कराई गई। बम निरोधक दस्ते व अतिरिक्त पुलिस बल ने कोर्ट भवन के साथ-साथ परिसर के बाहर खड़े वाहनों की भी तलाशी ली। इससे पहले धनबाद कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक देखें PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में धुएं का गुबार, ईरान के फाइटर जेट्स ने भी उड़ान भरी

चैम्पियन प्लेयर्स में सफलता के बाद भी रहता है खालीपन:खुशी महीनेभर में गायब हो जाती है, खालीपन दूर करने अन्य शौक जरूरी; ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ज्यादा खुश

मस्क का मास्टरप्लान, काम से आजादी:मस्क ऐसी दुनिया बनाने पर जुटे, जहां अरबों रोबोट इंसानों की हर समस्या हल करेंगे

मेयर के विजय जुलूस में चक्कर खाकर गिरे पलामू सांसद:तेज धूप से बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्‌टी

बोकारो में वनकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला:पांच घायल, विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़; पकड़े गए दो तस्करों को जबरन छुड़ाया

‘यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है’:वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया खास पल

Leave a Comment