इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

रणबीर कपूर और मलाइका अरोड़ा ने किए बप्पा के दर्शन:नंगे पैर दिखे एक्टर, फैंस के साथ सेल्फी लेती नजर आईं मलाइका

On: September 4, 2025 10:15 PM
Follow Us:

गणपति के खास मौके पर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बांद्रा पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर महाराष्ट्र के आईटी मिनिस्टर आशीष शेलार दोनों के स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान रणबीर और मलाइका दोनों ही इंडियन आउटफिट्स में दिखे। रणबीर कुर्ता-पजामा और मलाइका ने वाइट कलर का को-आर्ड सेट पहन रखा था। पंडाला में जाते समय रणबीर नंगे पैर नजर आए। वहीं, मलाइका बप्पा के दर्शन के बाद अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करती नजर आईं। रणबीर और मलाइका के गणपति दर्शन की तस्वीरें मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट की हैं। फोटो में वो रणबीर और मलाइका को फोटो फ्रेम गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने रणबीर का स्वागत शॉल ओढ़ाकर भी किया। बता दें कि दो दिन पहले ही सलमान खान आशीष शेलार के घर बप्पा के दर्शन के लिए कड़ी सिक्योरिटी में पहुंचे थे, इस दौरान बॉडीगार्ड्स ने उन्हें कवर कर रखा था और सलमान खान बिना चप्पलों के भागते हुए नजर आए और कार तक पहुंचे। मिनिस्टर के घर से सलमान खान के कई वीडियोज सामने आ थे। वीडियो में सलमान खान हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते और टीका लगवाते भी दिखे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी, रोशनी और उत्सव का नज़ारा

देशभर में ईद मिलाद-उन-नबी का जश्न: जुलूस-ए-मोहम्मदी, रोशनी और भाईचारे का पैगाम

थाईलैंड के पूर्व PM थाकसिन शिनवात्रा देश छोड़कर भागे:इलाज के बहाने दुबई गए, कोर्ट 9 सितंबर को सजा सुनाने वाली थी

रेवाड़ी में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा:15 पेटी जब्त, दिवाली से पहले स्टॉक कर दिल्ली में बेचने की प्लानिंग

ट्रम्प के मंत्री की टैरिफ हटाने के लिए 3 शर्तें:भारत ब्रिक्स छोड़े, रूस से तेल खरीदी बंद हो और अमेरिका का सपोर्ट करे

टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती होंगी:GST दरों में बदलाव का असर; 22 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें

पंजाब-चंडीगढ़ के 2 टीचर राष्ट्रपति से सम्मानित:राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, एक का 15 साल से 100% रिजल्ट, दूसरे ने सरकारी स्कूलों में लगाए AC

Leave a Comment